पैसों के लालची ससुर ने अपनी बहू को 80 हजार में बेचा , 08 लोग गिरफ्तार आरोपी ससुर की तलाश जारी

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पैसों के लालची ससुर ने अपनी बहू को 80 हजार में बेचा , 08 लोग गिरफ्तार आरोपी ससुर की तलाश जारी
बाराबंकी 08 जून 2021 - उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सटे बाराबंकी में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जिस ससुर को पिता का दर्जा दिया जाता है, उसी ने अपनी बेटी समान बहू को रुपये के लालच में आकर 80 हजार में बेच दिया. बेटे को जब इस बात की जानकारी मिली, तो उसके होश उड़ गए. इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह पूरा मामला बाराबंकी के रामनगर तहसील में मल्लापुर गांव का है. यहां के रहने वाले चंद्रराम वर्मा के बेटे प्रिंस की शादी 2019 में असम की रहने वाली लड़की के साथ हुआ था।

प्रिंस की लव मैरिज थी, वह ऑनलाइन ऐप के माध्यम से इस लड़की से पहली बार मिला था. शादी के बाद दोनों खुशहाल जीवन बिता रहे थे. बताया गया है कि प्रिंस अपनी पत्नी के साथ गाजियाबाद में रहने के लिए चला गया, यहां पर वह टैक्सी चलाने का काम करता था. पैसों के लालच में अंधे ससुर चंद्रराम ने अपने बेटे प्रिंस की पत्नी को 80 हज़ार में बेचने की साजिश रच डाली. उसने प्रिंस की पत्नी को 04 जून को घर बुला लिया और उधर साजिश के तहत रामू गौतम ने गुजरात के युवक साहिल और उनके परिजनों को बाराबंकी बुला लिया, जिसके बाद पूरा सौदा तय हो गया।

उधर जब प्रिंस को अपने जीजा से इस बारे में जानकारी मिली, तो वह पांच जून को घर वापस आ गया. घर पर न तो पत्नी थी और नाहीं उसके पिता का कोई अता पता था, जिसके बाद उसने पिता के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज करा दी. एडिशनल एसपी अवधेश सिंह के निर्देश पर हरकत में आई महिला थाना प्रभारी शकुंतला उपाध्याय ने पुलिस टीम के साथ रेलवे स्टेशन के बाहर से महिला को बरामद कर शादी करने आए युवक सहित आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया. महिला को उसके ससुर ने यह कहकर आरोपितों के साथ भेजा था कि वह लोग उसे गाजियाबाद में पति प्रिंस के पास छोड़ देंगे. एएसपी अवधेश सिंह ने बताया कि मामला मानव तस्करी का है. इसमें फरार चंद्रराम व रामू गौतम की तलाश की जा रही है. जल्द ही उनकी गिरफ़्तारी की जाएगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH