छत्तीसगढ़ मे बड़ी प्रशासनिक सर्जरी , 10 जिलों के बदले गए कलेक्टर , जितेन्द्र कुमार शुक्ला होंगे जांजगीर चाम्पा के नए कलेक्टर

रायपुर , 06-06-2021 4:27:37 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ मे बड़ी प्रशासनिक सर्जरी , 10 जिलों के बदले गए कलेक्टर , जितेन्द्र कुमार शुक्ला होंगे जांजगीर चाम्पा के नए कलेक्टर
रायपुर 05 जून 2021- आज राज्य सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 10 जिलों के कलेक्टरों समेत 29 आईएस अफसरों के प्रभार बदल दिए गए है। रायपुर के कलेक्टर अब सौरभ कुमार होगे जबकि भारतीदास मुख्यमंत्री के विशेष सचिव होंगे। मुख्यमंत्री के उपसचिव और जनसंपर्क के संचालक रहे तारन प्रकाश सिन्हा को राजनांदगांव का कलेक्टर बनाया गया है। इसके अलावा मुंगेली, कोरबा, धमतरी बलरामपुर, कोरिया, जांजगीर के कलेक्टरों को बदल दिया गया है।

आदेश के अनुसार अमृत कुमार खलखो, भा.प्र.से (2002) सचिव, कृषि विभाग तथा अतिरिक्त विभाग सचिव, राज्यपाल, आयुक्त कृषि एवं गन्ना आयुक्त को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यंत सचिव, श्रम विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए सचिव राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है।

टोपेश्वर वर्मा, भा.प्र.से (2005) कलेक्टर जिला राजनांदगांव को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यंत सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए सचिव, परिवहन विभाग, परिवहन आयुक्त एवं आयुक्त, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है।

एस भारतीदासन, भा.प्र.से (2006) कलेक्टर जिला रायपुर को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यंत विशेष सचिव, मुख्यमंत्री के पद पर पदस्थ करते हुए विशेष सचिव, कृषि विभाग (उद्यानिकी, मत्स्यपालन, दुग्ध पालन, गोठान का स्वतंत्र प्रभार) नोडल अधिकारी, नरवा, गरूवा, घुरूवा बाड़ी एवं छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना तथा आयुक्त सह संचालक, जनसंपर्क (पदेन मुख्य कार्यपालन अधिकारी छग संवाद) का अतिरक्त प्रभार सौंपा गया है।

हिमशिखर गुप्ता भा.प्र.से (2007) विशेष सचिव (स्वतंत्र प्रभार) सहकारिता तथा अतिरिक्त प्रभार पंजीयक, सहकारी संस्थाएं तथा पंजीयक, फम्र्स एवं संस्थाएं प्रबंध संचालक छग राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड रायपुर को केवल पंजीयक, फम्र्स एवं संस्थाएं तथा प्रबंध संचालक छग राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड, रायपुर के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करते हुए प्रबंध संचालक छग राज्य सड़क विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है। शेष प्रभार यथावत रहेगा।

यशवंत कुमार भा.प्र.से (2007) कलेक्टर, जिला जांजगीर चांपा को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यंत संचालक, कृृषि के पद पर पदस्थ करते हुए प्रबंध संचालक छग पर्यटन बोर्ड एवं गन्ना आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

सत्यनारायण राठौर, भा.प्र.से (2008) कलेक्टर जिला कोरिया को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यंट पंजीयक, फम्र्स एवं संस्थाएं के पद पर पदस्थ करते हुए मिशन संचालक, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

सत्यनारायण राठौर द्वारा कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से राज्य शासन, भारतीय प्रशासनिक सेवा वेतन निगम, 2016 के नियम 12 के तहत पंजीयक, फम्र्स एवं संस्थाएं के असंवर्गीय पद को प्रतिष्ठा एवं जिम्मेदारी में भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रवर श्रेणी वेतानमान के संवर्गीय पद के समकक्ष घोषित करता है।

श्याम लाल धावड़े भा.प्र.से (2008) कलेक्टर जिला बलरामपुर रामानुजगंज को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यंत कलेक्टर जिला कोरिया के पद पर पदस्थ करता है।

सुश्री किरण कौशल भा.प्र.से (2009) कलेक्टर जिला कोरबा को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यंत संचालक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण के पद पर पदस्थ करते हुए प्रबंध संचालक छग राज्य सहकारी विपणन संघ मार्कफेड रायपुर को अतिरिक्त प्रभार सौंपता है।

समीर विश्रोई भा.प्र.से (2009) मुख्य कार्यपालन अधिकारी, चिप्स तथा अतिरिक्त प्रभार पदेन संयुक्त सचिव, इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिक विभाग, संचालक भौमिकी एवं खनिकर्म तथा प्रबंध संचालक, छग राज्य खनिज विकास निगम के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करते हुए आयुक्त वाणिज्यिक कर का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है। शेष प्रभार यथावत रहेगा।

सौंरभ कुमार भा.प्र.से (2009) आयुक्त नगर पालिक निगम, रायपुर को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यंट कलेक्टर, जिला रायपुर के पद पर पदस्थ करता है।

जय प्रकाश मौर्य, भा.प्र.से (2010) कलेक्टर जिला धमतरी को अस्थायी रूप से आगामी आदेश्या पर्यंत संचालक, भौमिकी एवं खनिकर्म के पद पर पदस्थ करते हुए प्रबंध संचालक, छग राज्य खनिज विकास निगम तथा संचालक, नगर एवं ग्राम निवेश का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है।

सुश्री रानू साहू आयुक्त वाणिज्यिक कर तथा अतिरिक्त प्रभार प्रबंध संचालक छग पर्यटन मंडल को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त कलेक्टश्र जिला कोरबा के पद पर पदस्थ।

पदुम सिंह एल्मा कलेक्टर जिला मुंगेली को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त कलेक्टर जिला धमतरी के पद पदस्थ।

भोसकर विलास संदिपान प्रबंध संचालक छग राज्य सड़क विकास निगम, रायपुर तथा अतिरिक्त प्रभार संयुक्त कृषि विभाग को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त कलेक्टर जिला बेमेतरा के पद पर पदस्थ।

जितेन्द्र कुमार शुक्ला संचालक लोक शिक्षण तथा अतिरिक्त प्रभार प्रबंध संचालक, समग्र शिक्षा एवं संचालक नगर एवं ग्राम निवेश को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त कलेक्टर जिला जांजगीर चांपा के पद पदस्थ।

शिव अनंत तायल कलेक्टर जिला बेमेतरा को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त संयुक्त सचिव कृषि विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए प्रबंध संचालक छग राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड रायपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है।

तारन प्रकाश सिन्हा संयुक्त सचिव मुख्यमंत्री तथा अतिरिक्त प्रभार आयुक्त सह संचालक, जनसंपर्क एवं पदेन मुख्य कार्यपालन अधिकारी छग संवाद को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त कलेक्टर जिला राजनांदगांव के पद पर पदस्थ।
सुश्री इफ्फत आरा महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक तथा अतिरिक्त प्रभार-मिशन संचालक, स्वच्छ भारत मिशन को केवल मिशन संचालक, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करते हुए मिशन संचालक राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एसआरएलएम) रायपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।

चंद्रकांत वर्मा भा.प्र.से (2017) मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जिला गरियाबंद का अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यंत अतिरिक्त प्रबंध, संचालक स्मार्ट सिटी के पद पर पदस्थ करता है।

चंद्रकांत वर्मा द्वारा कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से राज्य शासन भारतीय प्रशासनिक सेवा वेतन नियम, 2016 के नियम 12 के तहत अतिरिक्त प्रबंध संचालक, स्मार्ट सिटी के असंवर्गीय पद को प्रतिष्ठा एवं जिम्मेदारी में भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ वेतनमान के संवर्गीय पद के समकक्ष घोषित करता है।

मयंक चतुर्वेदी भा.प्र.से (2017) मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, जिला धमतरी को अस्थायी रूप से आगमी आदेश पर्यंत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जिला रायपुर के पद पर पदस्थ करता है।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
बड़ी खबर - बंगाल, बिहार और महाराष्ट्र सहित इन 07 राज्यो के राज्यपाल बदले, देखे किसे मिली कंहा की जिम्मेदारी
बड़ी खबर - बंगाल, बिहार और महाराष्ट्र सहित इन 07 राज्यो के राज्यपाल बदले, देखे किसे मिली कंहा की जिम्मेदारी
सक्ती - सरपंच पति पर लगा लूट, आगजनी और हिंसा भड़काने का आरोप, पीड़ित पक्ष ने दर्ज कराई FIR
सक्ती - सरपंच पति पर लगा लूट, आगजनी और हिंसा भड़काने का आरोप, पीड़ित पक्ष ने दर्ज कराई FIR
आज का राशिफल, दिनांक 06 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 06 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH