फरार IPS अधिकारी पर बढ़ाई गई ईनाम की राशि , अब सुराग देने वाले को 50 हजार नही बल्कि मिलेंगे इतने लाख

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
फरार IPS अधिकारी पर बढ़ाई गई ईनाम की राशि , अब सुराग देने वाले को 50 हजार नही बल्कि मिलेंगे इतने लाख
महोबा 04 जून 2021 - महोबा के क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी की मौत के मामले में आरोपी निलंबित आईपीएस मणिलाल पाटीदार की तलाश तेज हो गई है। शुक्रवार को प्रयागराज के एडीजी की तरफ से मणिलाल पाटीदार पर एक लाख का इनाम घोषित कर दिया गया। माना जा रहा है कि इलाहाबाद हाईकोर्ट की सख्ती के बाद पुलिस ने तेजी दिखाई है। मामले को संज्ञान में लेते हुए हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा है कि मणिलाल पाटीदार की तलाश मे शासन ने क्या कदम उठाये है। इसे लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जांच एजेंसी को 14 जून तक हलफनामा दाखिल करने को कहा है।

बता दें कि महोबा के व्यवसायी इंद्रकांत त्रिपाठी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने महोबा के तत्कालीन एसपी मणिलाल पाटीदार पर गंभीर आरोप लगाए थे। इंद्रकांत का आरोप था कि पाटीदार उनसे 05 लाख रुपये प्रति माह रंगदारी की मांग करते हैं और पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी है। 

वायरल वीडियो मुख्यमंत्री तक पहुंचा और इधर इंद्रकांत को गोली भी मार दी गई थी। क्रशर कारोबारी की मौत के बाद मणिलाल पाटीदार को निलंबित करते हुए मामले की जांच एसआईटी को सौंप दी गई। आईपीएस मणिलाल पाटीदार के खिलाफ हत्या की एफआईआर भी दर्ज है। भगोड़ा घोषित करते हुए मणिलाल पर पहले 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। उसे बढ़ाकर एक लाख कर दिया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH