छत्तीसगढ़ में प्रेमिका ने प्रेमी के खिलाफ थाने में दर्ज कराया रेप का मामला , पुलिस जाँच में जुटी

रायपुर , 04-06-2021 10:13:41 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में प्रेमिका ने प्रेमी के खिलाफ थाने में दर्ज कराया रेप का मामला , पुलिस जाँच में जुटी
रायपुर 04 जून 2021 - रायपुर के टिकरापारा थाने में गुरुवार की रात पुलिस ने एक रेप का केस दर्ज किया है। मामला प्रेम प्रसंग का है। खुद प्रेमिका अपने प्रेमी की शिकायत लेकर थाने पहुंची थी। उसने पुलिस को बताया कि करीब एक साल तक रिलेशनशिप में रह कर आरोपी ने उसका फायदा उठाया, शारीरिक संबंध बनाए। जब बात शादी की आई तो युवक मुकर गया और अब फरार है। 

पुलिस ने लड़की की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। अब फरार प्रेमी की तलाश की जा रही है। तीन साल बड़ी लड़की के साथ इश्क कर धोखा देने वाले युवक का नाम अक्षय तिवारी बताया जा रहा है। 

30 साल का अक्षय तिवारी ठेकेदारी का काम करता है। उसकी मुलाकात नवंबर 2020 में 33 साल की एक लड़की से हुई। आरोपी का दिल इस लड़की पर आ गया। दोनों में मुलाकात का सिलसिला आगे बढ़ा और दोनों ने ही एक दूसरे से प्यार का इजहार किया। इसके बाद 28 फरवरी तक दोनों कई बार मिले। 

अक्षय कमल विहार इलाके में अपने घर युवती को ले जाया करता था। फरवरी के बाद से ही दोनों के बीच शादी की बात को लेकर विवाद जारी है। युवती ने तब भी युवक से कहा था कि अगर वो शादी नहीं करता तो वो उसके खिलाफ शिकायत कर देगी। तब युवक ने लड़की को समझाकर कुछ वक्त मांगा। मगर अब मौका पाकर युवक फरार हो गया। युवती के फोन कॉल भी रिसीव नहीं कर रहा। लड़की ने भी लड़के घर वालों से बात की, बवाल मच गया और अब बात पुलिस के पास पहुंची है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने

आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग

छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा

शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम

छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना

आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना

सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त

सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH