छत्तीसगढ़ में ओपन स्कूल की परीक्षा को लेकर गाईड लाईन जारी , पढ़े पूरी जानकारी

रायपुर , 04-06-2021 9:42:31 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में ओपन स्कूल की परीक्षा को लेकर गाईड लाईन जारी , पढ़े पूरी जानकारी
रायपुर 04 जून 2021 - छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं ओपन विद्यार्थियों के लिए आज नई गाइड लाइन जारी किया गया है. जारी आदेश के अनुसार परीक्षार्थी घर बैठे एग्जाम

राज्य सरकार के निर्देश के बाद राज्य ओपन स्कूल ने परीक्षा को लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिये हैं। इससे पहले 10वीं और 12वीं की मुख्य और अवसर परीक्षाएं 24 मई 2021 से 15 जून 2021 तक आयोजित होनी थी, लेकिन कोरोना की वजह से परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था।

अब जब राज्य में जब कोरोना का संक्रमण कम हुआ है, तो छात्रों के लिए परीक्षा को लेकर नया निर्देश जारी किया गया है। छात्रों को अध्ययन केंद्र में प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिका दी जायेगी। परीक्षार्थी उत्तर पुस्तिका को घर में लिखकर 5 दिन के भीतर अध्ययन केंद्र में जमा करेंगे।

हायर सेंकेंडरी परीक्षार्थियों के लिए उत्तर पुस्तिका और पश्न पत्र 21 जून से बटेंगे। 21 जून के प्रश्न पत्र का उत्तर 26 जून तक , 22 जून को मिलने वाली उत्तर पुस्तिका को 27 जून तक , 23 जून को मिलने वाले प्रश्न पत्र को 28 जून तक , 24 जून को मिलने वाली उत्तर पुस्तिका को 29 जून तक और 25 जून को मिलने वाली उत्तर पुस्तिका को 30 जून तक जमा करा सकते हैं।

 हाईस्कूल की परीक्षा

हाईस्कूल की परीक्षा 01 जुलाई से शुरू होगी। 01 जुलाई को बांटी जाने वाली उत्तर पुस्तिका को 06 जुलाई तक , 02 जुलाई को बांटी गयी उत्तर पुस्तिका को 07 जुलाई तक , 03 जुलाई को बांटी जाने वाली उत्तर पुस्तिका को 08 जुलाई तक , 04 जुलाई को बांटी जाने वाली उत्तर पुस्तिका को 09 जुलाई तक और 05 जुलाई को बांटी जाने वाली उत्तर पुस्तिका को 10 जुलाई तक जमा की जा सकेगी।

ओपन स्कूल की तरफ से परीक्षार्थियों को SMS के जरिये प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिका को लेकर मैसेज किया जायेगा। जिन छात्रों को SMS नहीं मिलता है वो वितरण के अंतिम दिन उपस्थित होंगे। 

कोई विद्यार्थी अगर कोरोना पॉजेटिव होता है, तो अपने किसी परिजन को प्रश्न पत्र लेने और जमा करने के लिए नामित किया जा सकता है। अगर कोई परीक्षार्थी तय वक्त तक उत्तर पुस्तिका जमा नहीं करता है, तो वो अनुपस्थित माना जायेगा। उत्तर पुस्तिका के पहले पेज में रोल नंबर, विषय, विषय कोड और हस्ताक्षर लिखना जरूरी होगा।
छत्तीसगढ़ में ओपन स्कूल की परीक्षा को लेकर गाईड लाईन जारी , पढ़े पूरी जानकारी
छत्तीसगढ़ में ओपन स्कूल की परीक्षा को लेकर गाईड लाईन जारी , पढ़े पूरी जानकारी

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH