नाबालिग ने DSP पर लगाया सरकारी आवास में रेप करने का आरोप , 03 साल बाद FIR दर्ज

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
नाबालिग ने DSP पर लगाया सरकारी आवास में रेप करने का आरोप , 03 साल बाद FIR दर्ज
पटना 04 जून 2021 - बिहार में एक पुलिस अफसर की करतूत ने पूरे महकमे को शर्मसार कर दिया. गया में पुलिस अफसर के खिलाफ नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार करने का मामला दर्ज किया गया है. आरोप है कि डीएसपी ने तीन साल पहले अपने सरकारी आवास में एक नाबालिग दलित लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया था।

पीड़िता तीन साल तक मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने और पुलिस अधिकारियों के चक्कर काटती रही. आरोपी डीएसपी का नाम केके प्रसाद है. उसने सरकारी आवास में लड़की के साथ रेप किया था. अब 3 साल बाद लड़की का बयान दर्ज हुआ और आरोपी पुलिस अफसर के खिलाफ मुकदमा लिखा गया. पीड़ित युवती ने मंगलवार को गया कोर्ट में बयान दर्ज कराया. जिसमें पीड़िता ने कोर्ट के समक्ष आरोप की पुष्टि की है. पीड़िता घटना के वक्त नाबालिग थी।

पॉक्सो की विशेष लोक अभियोजक कैसर सरफुद्दीन ने बताया कि गया के तत्कालीन डीएसपी (मुख्यालय) के खिलाफ आरोप है कि 2017 में उसने दशहरा के समय इमामगंज इलाके की एक नाबालिग लड़की से बलात्कार किया था. इस मामले को लेकर मंगलवार को पॉक्सो मामलों के विशेष जज नीरज कुमार के आदेश पर बयान दर्ज किया गया है।

पुलिस ने पीड़िता को न्यायिक दंडाधिकारी स्वाति सिंह की कोर्ट में पेश किया और वहां उसका बयान दर्ज किया गया है. पीड़िता ने कोर्ट में बताया कि जिस समय उसके साथ यह घटना घटी थी. आरोपी डीएसपी गया पुलिस मुख्यालय थे. उसने डर और धमकी के साथ-साथ लोक लाज की वजह से घटना के संबंध में अपने परिवार को भी कुछ नहीं बताया था।

पीड़िता ने बयान में कहा कि घटना के दिन पीड़िता आरोपी के सरकारी आवास में मौजूद थी. तब आरोपी ने उसके साथ वारदात को अंजाम दिया था. पीड़िता ने कोर्ट के सामने उसके साथ हुए अपराध की पूरी कहानी बयां कर दी. कोर्ट ने उसके बयान कलमबंद कर लिए।

इस मामले में गया के एसएसपी आदित्य कुमार ने बताया कि मुख्यालय और सीआईडी विभाद के आदेश पर पूर्व डीएसपी (हेडक्वाटर) कमलाकांत प्रसाद पर एक नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार करने का मामला दर्ज हुआ है. सीआईडी के आदेश पर पीड़िता के बयान दर्ज कराए गए. अब आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH