प्रेमिका के कहने पर प्रेमी ने की प्रेमिका के भाई की हत्या , बहन ने इस वजह से रची थी भाई की हत्या की शाजिश

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
प्रेमिका के कहने पर प्रेमी ने की प्रेमिका के भाई की हत्या , बहन ने इस वजह से रची थी भाई की हत्या की शाजिश
फतेहपुर 04 जून 2021 - उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में पुलिस ने हत्या के मामले का सनसनीखेज खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि 15 साल के लड़के की हत्या उसी के बहन के प्रेमी ने की थी. आरोपी ने अपने गमछे से गला घोंटकर उसे मौते के घाट उतारा था।

यह मामला चांदपुर थाना इलाके के परसेढ़ा गांव का है. बीते 24 मई की रात गांव में एक बारात आए मृतक आशीष कुमार का झाड़ियों में शव पड़ा मिला था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की बात सामने आई तो पुलिस ने अपनी तफ्तीश तेज कर दी. मृतक से जुड़े हर शख्स को पूछाताछ की गई और मुखबिरों से खबरें जुटाना शुरू कर दिया।

बता दें कि मृतक आशीष अपने मामा के बेटे की शादी के दौरान रात में अचानक गायब हो गया था. फिर उसकी खोजबीन शुरू की गई. काफी ढूंढने के बाद जब पता नहीं चला तो 25 मई को आशीष की बहन ने गुमशुदगी दर्ज कराई और 26 मई को गांव के बाहर झाड़ी में आशीष का शव पुलिस ने बरामद किया।

सीओ जाफरगंज दिनेश मिश्रा ने बताया कि मृतक आशीष कुमार की बहन का कानपुर के पतरसा गांव के रहने वाले विपुल उर्फ आवेश के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों शादी करना चाह रहे थे. लेकिन प्रेमिका का भाई आशीष इस शादी का विरोध कर रहा था. फिर प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के भाई को रास्ते से हटाने का प्लान बना लिया।

पुलिस ने बताया कि मृतक परसेढ़ा गांव में हुई एक शादी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विपुल भी आया था. मौका देखकर विपुल ने अपनी प्रेमिका के भाई आशीष को शौच क्रिया के बहाने जंगल की तरफ ले गया और वहां उसने गमछे से गला घोटकर हत्या कर दी. जिसके बाद शव को झाड़ियों में छिपाकर मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने इस घटना पर ज्यादा जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है और उसे जेल भेज दिया गया है. इसके अलावा सीओ जाफरगंज दिनेश मिश्रा ने बताया की चांदपुर थाना क्षेत्र में मृतक आशीष के मर्डर केस को सुलझाने में सफलता हासिल की है. 24 मई को ग्राम परसेढ़ा में आई बारात में मृतक आशीष कुमार व विपुल अन्य बारातियों के साथ बारात में आए थे और विपुल मृतक की बहन के साथ शादी करना चाहते थे जिसका विरोध मृतक की मां व उसके द्वारा किया जा रहा था. पुलिस ने बताया कि बारात में ही मृतक व उसके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और जिसके बाद मृतक को शौच के बहाने खेतों में ले जाया गया और वहां गला घोंटकर आशीष की हत्या कर दी और शव को छुपा दिया गया, आरोपी से पूछताछ कर घटना का खुलासा किया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH