प्रेमिका की शादी तय होने से नाराज प्रेमी ने दोस्तो के साथ मिल कर किया गैंग रेप , फिर शादी से 05 दिन पहले किया गैंग रेप का वीडियो को वायरल

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
प्रेमिका की शादी तय होने से नाराज प्रेमी ने दोस्तो के साथ मिल कर किया गैंग रेप , फिर शादी से 05 दिन पहले किया गैंग रेप का वीडियो को वायरल
प्रतापगढ़ 31 मई 2021 -  उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में शादी के 05 दिन पहले ही एक युवती का अश्लील वीडियो प्रेमी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. युवती की शादी तय होने से आहत प्रेमी ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर युवती के साथ गैंग रेप  किया. इस दौरान आरोपियों ने गैंगरेप का वीडियो भी बना लिया और फिर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कम्प मचा गया. पुलिस ने प्रेमी समेत चार युवक के खिलाफ गैंग रेप का मुकदमा दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के नाते गांव में तनाव का माहौल है. मामला कधई थाना इलाके का है, जहां एक गांव की रहने वाली युवती की शादी के पांच दिन पूर्व अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया।

चर्चा है कि प्रेमी ने प्रेमिका को मिलने के बहाने गांव में बुलाया. इसके बाद शादी तय होने से नाराज प्रेमी ने अपने दोस्त के साथ मिल कर रेप किया. इस दौरान मोबाइल से अश्लील वीडियो बनवाया गया और फिर उसको वायरल भी करवा दिया।

घटना 20 मई की बताई जा रही है. युवती ने लोकलाज के भय से घटना के बारे में किसी को नहीं बताया, लेकिन दो दिन पहले जब वीडियो वायरल हुआ तो गांव में हड़कम्प मच गया।

युवती के परिजनों ने कधई थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराते हुए गैंग रेप का मुकदमा दर्ज कराया. इसके बाद पुलिस ने युवती का मेडिकल कराते हुए 164 का बयान दर्ज कराने की तैयारी कर रही है. पुलिस तीन और आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है. सीओ रानीगंज अतुल अंजान का कहना है दो दिनों पहले अश्लील वीडियो वायरल किया गया है।

चार युवकों ने युवती के साथ रेप किया है. आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीन और आरोपियों की गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH