दरोगा के बेटे ने महिला आरक्षक को नशीला कोल्डड्रिंक्स पिला कर किया रेप , फिर ब्लैकमेल कर लगातार बनाने लगा शारीरिक संबंध

उत्तर प्रदेश , 31-05-2021 5:35:37 PM
Anil Tamboli
दरोगा के बेटे ने महिला आरक्षक को नशीला कोल्डड्रिंक्स पिला कर किया रेप , फिर ब्लैकमेल कर लगातार बनाने लगा शारीरिक संबंध
इटावा 31 मई 2021 - उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के फ्रेंड्स कॉलोनी में तैनात महिला सिपाही के साथ एक दरोगा के बेटे ने ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म  किया. इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।  

एसएसपी समेत जिले के सभी आला अफसर पीड़ित महिला सिपाही के घर पहुंचे. फॉरेंसिक टीम ने बारीकी से निरीक्षण करने के बाद साक्ष्य जुटाए. एसएसपी डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला सिपाही की शिकायत पर दरोगा के बेटे के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है।

SSP ने बताया कि फ्रेंड्स कॉलोनी थाना में तैनात महिला सिपाही के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है. महिला सिपाही ने पुलिस को बताया है कि आरोपी मकान मालिक के बेटे कन्हैया ने उनके साथ दो वर्ष पूर्व 15 अक्टूबर 2019 को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश करने के बाद उनके साथ दुष्कर्म किया था।

इसके बाद आरोपी ने महिला की अश्लील तस्वीरें और वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर ली थीं, जिन्हें इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देकर आरोपी युवक उनके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा और पैसों की मांग करता रहा. पीड़ित महिला सिपाही की शिकायत पर युवक के खिलाफ थाना फ्रेंड्स कॉलोनी में धारा 376, 506, 328, और 3(2) के साथ एससी/एसटी एक्ट और आईटी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस की टीम आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है।

बता दें कि लगातार ब्लैकमेलिंग से परेशान महिला सिपाही ने तीन महीने पहले मकान बदल दिया था. लेकिन, मकान मालिक का बेटा कन्हैया फिर भी नहीं माना और नए मकान में जाकर 22 मई 2021 को फोटो वायरल करने की धमकी देकर महिला सिपाही के साथ रेप किया. इसकी शिकायत महिला ने थाने में की. घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को मिली तो हड़कंप मच गया।

एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने घटना स्थल पर जाकर छानबीन की और मौजूद लोगों और महिला सिपाही से बयान लिए. एसएसपी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. महिला की तहरीर पर आरोपी मकान मालिक के लड़के कन्हैया के खिलाफ बलात्कार, आईटी एक्ट समेत कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
दरोगा के बेटे ने महिला आरक्षक को नशीला कोल्डड्रिंक्स पिला कर किया रेप , फिर ब्लैकमेल कर लगातार बनाने लगा शारीरिक संबंध

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH