सक्ती शहर और ब्लाक में गुरुवार को क्या रहा कोरोना का हाल , पढ़े स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी अधिकृत जानकारी
जांजगीर चाम्पा , 28-05-2021 1:06:28 AM
सक्ती 27 मई 2021 - काफी दिनों तक शांत रहने के बाद सक्ती ब्लाक में कोरोना ने जम कर वापसी की थी पिछले 54 दिनो से सक्ती ब्लाक में कोरोना मरीजो के मिलने का जो सिलसिला शुरू हुआ था वो अब 55 और 56 वे दिन से थमते नजर आ रहा था लेकिन 57 वे दिन यानी शुक्रवार को कोरोना ने एक बार फिर जम कर वापसी की है जो अब तक जारी है और यह एक बार फिर से चिंता का विषय बन गया है
यह बात अलग है की बीते 54 दिनों के दौरान जितने भी तबाही मचाई है उसकी भरपाई होना काफी मुश्किल है लेकिन सक्ती ब्लाक में दो दिन तक विराम लेने के बाद कोरोना ने शुक्रवार से फिर कहर बरपाना शुरू कर दिया है वो आज गुरुवार तक जारी है
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को सक्ती शहर और गाँव को मिला कर 171 लोगो की जांच की गई थी , जाँच में अलग अलग ग्रामीण क्षेत्र से कुल 25 नए संक्रमितों की पहचान की गई है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली अधिकृत जानकारी के अनुसार सक्ती ब्लाक के पोरथा से 03 , बाराद्वार से 03 , देवरी से 06 , जर्वे से 01 , बरपाली से 02 , मसनिया से 04 और अन्य ब्लाक से 06 नए संक्रमित शामिल है।
राहत की बात यह है की 171 लोगो की जाँच में सक्ती के किसी भी वार्ड से कोरोना संक्रमितों की पहचान नही हुई है।
- सभी आंकड़े स्वास्थ्य विभाग के PSC और CHC में की गई जाँच पर आधारित -














