सात फेरो से पहले दुल्हन की हार्ट अटैक से मौत , दुल्हन की छोटी बहन से की गई शादी , उसके बाद

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
सात फेरो से पहले दुल्हन की हार्ट अटैक से मौत , दुल्हन की छोटी बहन से की गई शादी , उसके बाद
इटावा 27 मई 2021 - उत्तर प्रदेश के इटावा से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां धूमधाम से चल रहे एक शादी समारोह में उस समय कोहराम मच गया जब दुल्हन की मौत हो गई. विवाह की रस्में पूरी होने वाली थी कि अचानक सात फेरों से पहले दुल्हन की ह्रदय गति रुक जाने से मौत हो गई।

दरअसल, यह मामला इटावा के भरथना क्षेत्र का है, यहां समसपुर में हो रही शादी में यह घटना घटी है. दुल्हन पक्ष के महेश चंद ने बताया कि मंगलवार 25 मई को उसकी बहन सुरभि का विवाह मंजेश ग्राम नावली चितभवन के साथ धूमधाम से हो रहा था. बारात के आने पर दुल्हन पक्ष ने बारात का स्वागत किया और कार्यक्रम शुरू हुआ।

रात करीब साढ़े आठ बजे से द्वारचार के साथ शुरू हुई रस्मों में वरमाला, मांग भराई समेत अन्य कई रस्में पूरी हो चुकी थीं, सात फेरों के लिए दूल्हा-दुल्हन दोनों पक्ष तैयारी में जुटे थे, इसी बीच रात्रि करीब ढाई बजे दुल्हन अचानक बेहोश हो गई, दुल्हन के बेहोश होते ही घर में हड़कंप मच गया।

आनन-फानन में परिजन दुल्हन को गांव स्थित एक निजी डॉक्टर के पास ले गए. डॉक्टर ने जांच पड़ताल कर दुल्हन की ह्रदय गति रूक जाने से उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद दोनों परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।

शादी समारोह में मौजूद रिश्तेदारों और दूल्हा पक्ष के लोगों की आपसी सहमति पर मृतका की छोटी बहन को दुल्हन बनाया गया और दूल्हे के साथ उसकी शादी की गई. हालांकि इस दौरान मृतक दुल्हन का शव घर के एक कमरे में रखा गया. विदाई के बाद अन्तिम संस्कार कराया गया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH