छत्तीसगढ़ में देशी शराब दुकान खुलते ही लगे जयकारों के नारे , कोई नारियल तो कोई अगरबत्ती लेकर पहुँचे शराब खरीदने

रायपुर , 27-05-2021 7:32:33 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में देशी शराब दुकान खुलते ही लगे जयकारों के नारे , कोई नारियल तो कोई अगरबत्ती लेकर पहुँचे शराब खरीदने
रायपुर 27 मई 2021 - प्रदेश में पिछले डेढ़ माह से कोरोना संक्रमण के चलते लगाए गए लॉकडाउन के बाद अनलॉक की स्थिति बननी शुरू हो गई है। जिसके बाद प्रदेश के शराब दुकान खुल गई है। शराब दुकान खुलते ही मदिरा प्रेमियों की अलग-अलग तस्वीरें सामने आ रही है। राजधानी रायपुर के पियक्कड़ भट्ठी की जय भट्ठी वालों की जय के नारे लगाते दिख जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला कल सामने आया था, जिसमें पव्वे के सामने नारियल भेंट कर अगरबत्ती भी जलाते दिखे।

सुबह 09 बजे से दुकानें खुलने की खबर सुनकर दो घंटे पहले ही शौकीन देशी का टेस्ट लेने काउंटर पर जमा हो रहे हैं। मदिरा प्रेमी इतना भीड़ लगा रहे हैं कि पहले पहर में ही कर्मचारियों के पसीने छूट जा रहे हैं। वहीं शराब प्रेमियों के ड्रामेबाजी से दूसरे लोग भी झूम रहे हैं। लंबी कतारों के बीच बारी-बारी से भट्ठी की जय भट्ठी वालों की जय कहते हुए शराब प्रेंमी दिख जा रहे हैं।

देशी शराब की बिक्री शुरू हो जाने के बाद अंग्रेजी को भला कौन पूछे इसलिए पहले ही दिन अंग्रेजी वाइन शॉप में भीड़ कम हो गयी। दुकानों में कम से कम भीड़ रहे, इसलिए आबकारी की ओर से प्लेसमेंट कर्मचारियों के लिए नए फरमान लागू किए गए। जिसमें एक दिन पहले बुकिंग शराब की डिलीवरी किए जाने के बाद, बुधवार को सारे ऑनलाईन आर्डर रोके गए और एक दिन पहले ही एडवांस बुकिंग का निपटारा किया गया।

अंग्रेजी शराब की ऑनलाईन डिलीवरी और फिर देशी शराब के लिए 11 घंटे काउंटर चालू रखने की व्यवस्था के बीच दिन भर में लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपये की शराब बिक्री हुई। देशी शराब दुकानों में शौकीनों ने जमकर पव्वा और बोतलें खरीदी हैं। डेढ़ महीने बाद शराब की तलब होने के बाद शौकीन इस तरह दुकानों में टूट पड़े जैसे जश्न का माहौल हो।
 
शराब बिक्री होने वाले स्थलों पर सोशल डिस्टेंसिंग के सख्त नियम लागू करने के बाद भी शौकीन शराब खरीदी के लिए प्रोटोकॉल बिगाड़ते दिखे। कई जगहों पर शराब लेकर कैंपस में ही जाम परोसा। कर्मचारियों के हस्तक्षेप करने के बाद कहा-सुनी तक हुई। लाइन लगाने के दौरान बहुतों ने बैरिकेड्स लांघने तक की कोशिशें की। हालांकि प्लेसमेंट कर्मचारियों ने वालेंटियर तैनात करते हुए व्यवस्था संभाल ली।
छत्तीसगढ़ में देशी शराब दुकान खुलते ही लगे जयकारों के नारे , कोई नारियल तो कोई अगरबत्ती लेकर पहुँचे शराब खरीदने

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH