पत्नी ने शारीरिक संबंध बनाने से किया इंकार तो पति ने गोली मार कर की पत्नी की हत्या , तीन बच्चो को भी फेंका नहर में

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पत्नी ने शारीरिक संबंध बनाने से किया इंकार तो पति ने गोली मार कर की पत्नी की हत्या , तीन बच्चो को भी फेंका नहर में
मुजफ्फरनगर 27 मई 2021 - उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी को सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि उसने उसके साथ संबंध बनाने से मना कर दिया। पत्नी की हत्या के बाद उसने अपने तीनों बच्चों को नहर में फेंक दिया। पुलिस ने 37 वर्षीय आरोपी को मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार कर लिया है।

मुजफ्फरनगर जिले के बसेड़ी गांव में रहने वाले पप्पू कुमार नाम के इस शख्स ने बताया कि उसकी 36 वर्षीय पत्नी डॉली पिछले 15 दिनों से उससे संबंध नहीं बना रही थी। इससे नाराज़ होकर उसके उसे गोली मार दी। इसके बाद पप्पू ने पांच वर्षीय सानिया, तीन वर्ष के वंश तथा डेढ वर्ष की हर्षिता को जिंदा ही गंगा नहर में फेंक दिया। पुलिस स्थानीय गोताखोरों की सहायता से पुलिस शवों की तलाश में जुटी हैं।

पुलिस ने कहा कि गिरफ्तारी के बाद पप्पू ने अपनी पत्नी की हत्या करने और अपने बच्चों को नहर में फेंकने की बात स्वीकार ली है। पुरकाजी थाने के प्रभारी देशराज सिंह ने कहा, ‘नहर से शव अभी तक बरामद नहीं हुआ है। पुलिस स्थानीय गोताखोरों की सहायता से शव तलाश रही है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने मंगलवार की सुबह अपनी पत्नी के सिर पर गोली मार दी। उसके बाद उसे आभास हुआ कि पत्नी के बाद इन बच्चों को कौन पालेगा। तो उसने बच्चों को नहर में फेक दिया। नहर किनारे वाले भोपा, सिखेड़ा आदि थानों को भी बच्चों के बारे में अवगत करा दिया है। आरोपित से घटना को लेकर पूछताछ चल रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH