जांजगीर DSP रितेश चौधरी की बड़ी कार्यवाही , चार फरार डकैतो को किया गिरफ्तार , अन्य की तलाश जारी

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर DSP रितेश चौधरी की बड़ी कार्यवाही , चार फरार डकैतो को किया गिरफ्तार , अन्य की तलाश जारी
जांजगीर चाम्पा 26 मई 2021 - एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक दिनांक 19 मई 2021 के अर्ध रात्रि करीबन एक बजे गांव बुचीहरदी निवासी सुरेन्द्र कुमार देवांगन पिता गंगा प्रसाद देवागंन 36 वर्ष एवं नरेन्द्र देवांगन पिता गंगा प्रसाद देवांगन उम्र 34 वर्ष के घर एक साथ एक राय होकर संपत्ति प्राप्त करने के लिये व्यापारी के घर तलवार चाकु , राड एवं धारदार हाथियारों से लैंस होकर करीबन 11 लोग डकैती करने की नियत मारपीट कर चोट पहुचाये थे।

जिस पर थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 167/2021 धारा 147 , 148 , 149 , 323 , 324 , 395 , 398 , 458 भादवि 25 , 27 आर्स एक्ट कायम किया गया । 

मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल माथुर , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा द्वारा प्रकरण के जल्द निराकरण हेतु एवं आरोपियो की जल्द गिरफ्तारी पतासाजी हेतु निर्देश प्राप्त होने पर अलग - अलग टीम बनाकर मुखबीर सूचना संकलन एवं सायबर सेल से जानकारी प्राप्त कर तथा पूर्व में गिरफ्तार आरोपियो से मिली जानकारी के आधार पर प्रकरण के फरार आरोपियों को पुलिस टीम द्वारा सुझबुझ एवं बड़ी मशक्कत से आरोपी 

01 - लक्ष्मीनारायण डहरिया डहरिया उर्फ आलू पिता बेदराम डहरिया उम्न 30 साल साकिन अमरताल थाना अकलतरा हा.मु. ग्राम जर्वे ( ब ) थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा 

02 - टिकेश यादव पिता बावा यादव उम्र 21 साल निवासी भदौरा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर 

03 - रायचन्द्र पात्रे पिता सियाराम पात्रे उम्र 20 साल निवासी भदौरा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर

04 - गौरीशंकर यादव पिता बहोरिक यादव उम्र 20 साल निवासी भदौरा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर के 

संभावित जगहो पर दबिस डाल कर लक्ष्मीनारायण डहरिया उर्फ आलू , टिकेश यादव , रायचन्द्र पात्रे , गौरीशंकर यादव को पकड़कर अभिरक्षा में लिया तथा आरोपी द्वारा पेश करने पर आरोपी लक्ष्मीनारायण डहरिया से लोहे का बड़ा तलवार , टिकेश यादव से मोटरसाइकिल हीरो एचएफ डिलक्स क्रमांक CG 12 TU 8490 एवं लोहे का राड , रायचंन्द्र पात्रे से लोहे का चाकुनुमा हाथियार , तथा गौरीशंकर यादव से एक नाइलोन का रस्सी तथा खाखी रंग टेप जप्त किया गया आरोपियों को दिनांक 26 मई 2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

मामले में जानकारी देते हुए DSP अजाक रितेश चौधरी ने बताया कि इस मामले में तीन आरोपीयो की गिरफ्तारी पूर्व में की जा चुकी है और चार आरोपियों को आज गिरफ्तार किया गया है शेष आरोपीयो की पतासाजी की जा रही है और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

प्रकरण को सुलझाने में रितेश चौधरी ( डीएसपी आजाक ) , ओमप्रकाश कुर्रे ( उप निरीक्षक ) थाना प्रभारी बलौदा , प्र.आर. अरूण कुमार सिंह , एवं आर . विरेन्द्र टण्डन , शंकर राजपूत , अहमद कुरैशी , चन्द्रशेखर कैवर्त , बलराम यादव की मुख्य भुमिका थी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH