दुल्हन सजी बैठी रही , परिजन बारात के आने का इंतजार करते रहे , लेकिन ना तो बारात पहुँची और ना दूल्हा , वजह जान कर हो जाएंगे हैरान

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
दुल्हन सजी बैठी रही , परिजन बारात के आने का इंतजार करते रहे , लेकिन ना तो बारात पहुँची और ना दूल्हा , वजह जान कर हो जाएंगे हैरान
पीलीभीत 25 मई 2021 - उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एक घर में शादी की पूरी तैयारियां हो चुकी थीं. सज-धजकर बैठी दुल्हन उसके परिवार और रिश्तेदार बारात आने का इंतजार कर रहे थे. उनका यह इंतजार खत्म नहीं हुआ, क्योंकि न दूल्हा आया और न ही बाराती वाले आए. इसके बाद दुल्हन सहित उनके परिवार वालों के होश उड़ गए. बारात न आने से शादी को लेकर की गई सभी तैयारियां धरी रह गईं।

जानकारी के मुताबिक, विवाह के दिन दूल्हा अपने गांव की ही एक युवती को लेकर फरार हो गया. एक दिन पहले लग्न में शगुन के तौर पर बाइक और एक लाख की नगदी दी गई थी. युवक के चाचा ने फोन पर मामले की सूचना वधु पक्ष को दी तो परिजनों के होश उड़ गए. बारात न आने पर युवती और उसके परिजनों को गहरा सदमा लगा है।

युवती के भाई ने मामले की तहरीर थाने में भी दी है. हर लड़की शादी काे लेकर सपना संजोती है, लेकिन यदि वही सपना पूरा होने से पहले टूट जाए तो उसके दिल पर क्या गुजरती होगी इसका अहसास कर पाना बेहद मुश्किल है।

बिलसंडा थाना क्षेत्र से सटे गांव की युवती का विवाह 24 मई को शाहजहांपुर जनपद के थाना पुवायां क्षेत्र चंदुआपुर निवासी प्रमोद कुमार से तय हुआ था. एक दिन पहले लड़की पक्ष ने तिलक (लगन) में एक बाइक समेत लगभग 51 हजार नगद रुपए सहित दो लाख का सामान दहेज में दिया था।

अगले दिन लड़की पक्ष के घर बारात आने का इंतजार हो रहा था. बारात के स्वागत के लिए टेंट, लाइट, खाना सहित सभी तरह की तैयारियां थीं. रिश्तेदार बारात आने का इंतजार कर रहे थे इसी दौरान युवक के चाचा ने दूल्हे के फरार होने की सूचना दुल्‍हन के भाई को दी. यह खबर सुनते ही लड़की पक्ष के होश फाख्ता हो गए. इतना ही नहीं दुल्‍हन के जोड़े में बैठी युवती बदहवास हो गई. मामले की तहरीर बिलसंडा थाने में दी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH