जांजगीर चांपा जिले का सेतराम आखिर क्यों है इतना खुश ,सेतराम की इस खुशी के पीछे क्या है राज , पढ़े पूरी खबर

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चांपा जिले का सेतराम आखिर क्यों है इतना खुश ,सेतराम की इस खुशी के पीछे क्या है राज , पढ़े पूरी खबर
जांजगीर चांपा 25 मई 2021 - राजीव गांधी किसान न्याय योजना से सेतराम के खाते में
99 , 226 रुपए का अंतरण होने से सेतराम और उनके परिवार में खुशी का माहौल है।सेतराम ने कहा कि ठीक खरीफ के पहले खेती के लिए पर्याप्त राशि मिलने से उन्हें साहूकार से ब्याज पर क़र्ज़ नहीं लेना पड़ेगा। आत्मनिर्भर होकर खेती किसानी का काम करेंगे।

राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत राज्य के किसानों को दी जा रही इनपुट सब्सिडी की वजह से राज्य में खेती-किसानी बेहतर हुई है। सरकार ने इस योजना का दायरा भी खरीफ सीजन 2021 से बढ़ाया है। इसमें धान के साथ-साथ अन्य खरीफ फसलों को शामिल किया गया है।इस योजना के तहत भूमिहीन मजदूरों को प्रतिवर्ष निश्चित धनराशि दिए जाने के लिए वर्ष 2021-22 के बजट में शामिल किया गया है।

डभरा ब्लॉक के ग्राम जवाली के किसान सेतराम पटेल ने बताया कि उसकी 35 एकड़ कृषि भूमि है। उन्होंने इस वर्ष समर्थन मूल्य पर 525 क्विंटल धान बेचा था। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत आदान सहायता की पहली किस्त के रूप में उन्हें 99 हजार 226 रुपए उनके बैंक खाते में में जमा हो गए हैं। 

उन्होंने बताया कि इस राशि से किसानी को अधिक बेहतर बनाने के लिए उपयोग करेंगे।  सेतराम ने शासन की योजना के तहत खेत में पांच समर्सिबल पंप लगाए हैं। जिसमें वह रबि के मौसम में सरसों,  मूंग, धनिया, सब्जी, गेहूं आदि की खेती करते हैं। जिससे अतिरिक्त आमदनी हो जाती है। 

उनके परिवार में पत्नी, एक  दो बेटा व एक बेटी है। बेटा फार्मेसी और बेटी इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर चुकी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की किसान हितैषी राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसानों को प्रोत्साहन मिला है। युवा वर्ग भी कृषि के प्रति आकर्षित हुए हैं । उन्होंने राजीव गांधी किसान न्याय योजना के लिए राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है। 

छत्तीसगढ़ सरकार ने अपनी जनहितैषी नीतियों को विषम परिस्थिति में भी प्रतिबद्धता के साथ पूरा किया है। सरकार गरीबों, किसानों के साथ है। छत्तीसगढ़ सरकार के जन कल्याण के कार्यो की सराहना पूरे देश में हो रही है।
जांजगीर चांपा जिले का सेतराम आखिर क्यों है इतना खुश ,सेतराम की इस खुशी के पीछे क्या है राज , पढ़े पूरी खबर

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH