छत्तीसगढ़ में 31 मई के बाद नही बढ़ेगा लॉक डाउन , लेकिन यह प्रतिबंध रहेगा जारी , राज्य शासन ने किया आदेश जारी

रायपुर , 25-05-2021 1:23:24 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में 31 मई के बाद नही बढ़ेगा लॉक डाउन , लेकिन यह प्रतिबंध रहेगा जारी , राज्य शासन ने किया आदेश जारी
रायपुर 25 मई 2021 - छत्तीसगढ़ में 31 मई के बाद लॉकडाउन नहीं बढ़ेगा। राज्य सरकार ने सभी कलेक्टर्स को निर्देश दिए है कि वो जिले जहां पोजेटिविटी रेट 8 प्रतिशत से कम है, वहां अब अनलॉक कर दिया जाए, जबकि जिन जिलों में 8 प्रतिशत से ज्यादा पोजेटिविटी रेट है, वहां अभी लॉक डाउन लगा रहेगा। 

हालांकि अभी प्रदेश में 25 जिलों में पोजेटिविटी रेट 8 से कम है, जबकि 3 जिले सूरजपुर, धमतरी और रायगढ़ में पोजेटिविटी रेट 8 से ज्यादा है। इसलिए इन 3 जिलों में प्रतिबंध जारी रह सकते है। 

संडे लॉक डाउन सिर्फ उन्ही जिलों में रहेगा, जहां पोजेटिविटी रेट 8 से ज्यादा है, बाकी जगहों पर सातों दिन दुकानें खुलेगी। कलेक्टर अपने जिलों के हालात के आधार पर निर्देश जारी करेंगे। 

लॉकडाउन हटने के बाद भी प्रदेश में नाईट कर्फ्यू लागू रहेगा। दुकानों को हर हालत में शाम 6 बजे बंद कर दिया जाएगा। राज्य सरकार ने सभी दुकानों, शोरूम, मॉल्स को खोलने का आदेश दिया है, हालांकि इन सभी जगहों पर शाम 6 बजे तक दुकाने बन्द हो जाएगी। 

होटल और रेस्टोरेंट में बैठकर खाने की सुविधा नहीं होगी। सिनेमा हॉल और थियेटर बन्द रहेंगे। शादी समारोह की मैरिज हॉल, होटल्स, में इजाजत होगी, लेकिन जिलों से जारी अतिथियों की संख्या पूर्व की भांति जारी रहेगी। 

बिंदुवार समझें किसे अनुमति 

01 - होटल और रेस्टोरेंट में बैठकर खाने की सुविधा नहीं होगी. होटल और रेस्तरां केवल टेकअवे भोजन और ऑनलाइन / स्विगी, ज़ोमैटो डिलीवरी की अनुमति देंगे. 

02 - सिनेमा हॉल और थिएटर बंद रहेंगे. 8% से अधिक सकारात्मकता दर वाले सभी जिले, प्रतिबंधों के साथ लॉकडाउन जारी रखेंगे.  

03 - सभी दुकानें एवं प्रतिष्ठान अनिवार्य रूप से शाम 6.00 बजे तक अगली सुबह तक बंद रहेंगे

04 - रात का कर्फ्यू जारी रहेगा 

05 - विवाह और अंतिम संस्कार के लिए अनुमति दी जाएगी, लेकिन पहले के निर्देशों के अनुसार विवाह और अंत्येष्टि पर प्रतिबंध, अधिकतम सीमा के साथ व्यक्तियों की उपस्थिति नहीं होनी चाहिए प्रतिबंधों के अधीन होटलों को विवाह समारोह आयोजित करने की अनुमति दी जा सकती है. 

06 - किसी भी प्रकार के सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और राजनीतिक जुलूसों, संगठनों और सभाओं पर प्रतिबंध जारी रहेगा.

ताज़ा समाचार

भारतीय वायु सेना का अत्याधुनिक लड़ाकू विमान Sukhoi Su-30MKI राडार से गायब, पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी
भारतीय वायु सेना का अत्याधुनिक लड़ाकू विमान Sukhoi Su-30MKI राडार से गायब, पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी
बड़ी खबर - 10वी और 12वी बोर्ड की सभी परीक्षाएं रद्द, केन्द्र सरकार ने जारी किया आदेश, जाने क्या है वजह
बड़ी खबर - 10वी और 12वी बोर्ड की सभी परीक्षाएं रद्द, केन्द्र सरकार ने जारी किया आदेश, जाने क्या है वजह
जांजगीर चाम्पा - होली के दिन कोल्डड्रिंक में शराब मिला कर बच्चो को पिलाया, बच्चो का ईलाज जारी, आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - होली के दिन कोल्डड्रिंक में शराब मिला कर बच्चो को पिलाया, बच्चो का ईलाज जारी, आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - शादी का झांसा देकर युवती के साथ रेप, FIR के बाद आरोपी प्रेमी हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - शादी का झांसा देकर युवती के साथ रेप, FIR के बाद आरोपी प्रेमी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - PM आवास की राशि पर थी बेटे की नजर, माँ ने देने से किया इनकार तो कर दिया यह कांड
छत्तीसगढ़ - PM आवास की राशि पर थी बेटे की नजर, माँ ने देने से किया इनकार तो कर दिया यह कांड
सक्ती SP प्रफुल्ल ठाकुर ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक झटके में 163 पुलिसकर्मियों को किया इधर से उधर
सक्ती SP प्रफुल्ल ठाकुर ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक झटके में 163 पुलिसकर्मियों को किया इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - कपड़े बदल रही युवती का चोरी छिपे बना रहा था वीडियो, जब भाई ने विरोध किया तब..
छत्तीसगढ़ - कपड़े बदल रही युवती का चोरी छिपे बना रहा था वीडियो, जब भाई ने विरोध किया तब..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मोपेड सवार की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मोपेड सवार की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
छत्तीसगढ़ - कार्यवाही करने गांव गए पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मी घायल
छत्तीसगढ़ - कार्यवाही करने गांव गए पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मी घायल
छत्तीसगढ़ -13 मेमू लोकल ट्रेन 03 दिनों के लिए रद्द, देखे सभी ट्रेनों के नाम और नंबर
छत्तीसगढ़ -13 मेमू लोकल ट्रेन 03 दिनों के लिए रद्द, देखे सभी ट्रेनों के नाम और नंबर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH