सेहरा बांधे दूल्हा बारात ले कर निकलने वाला दुल्हन लाने , लेकिन प्रेमिका पहुँच गई पुलिस लेकर फिर हुआ यह

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
सेहरा बांधे दूल्हा बारात ले कर निकलने वाला दुल्हन लाने , लेकिन प्रेमिका पहुँच गई पुलिस लेकर फिर हुआ यह
कन्नौज 24 मई 2021 - उत्तर प्रदेश में कन्नौज के एक युवक सज धज कर बारात ले जाने के लिए तैयार था, लेकिन अचानक प्रेमिका पुलिस को लेकर पहुंच गई. युवक पर एक युवती ने शादी का वादा करके शारीरिक संबंध बनाने का संगीन आरोप लगाया है. जिस शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया उसका नाम पवन कुमार बताया जा रहा है और वह सदर कोतवाली सरायघाघ इलाके का रहने वाला है. पवन की शादी तय हो गई थी और वह शनिवार को बारात लेकर जा रहा था, लेकिन तभी उसके घर एक युवती आ पहुंची और जमकर हंगामा काटा. युवती ने अपने आप को पवन की प्रेमिका बताया।

युवती के मुताबिक पवन मिश्रा ने 5 साल तक प्रेम संबंध बनाये रखा. उसने प्रेमिका के परिजनों से शादी का वायदा भी कर लिया. प्रेमिका का कहना है कि व्यापार के लिए पवन ने पिता से 5 लाख रुपये भी लिये थे, लेकिन इसी बीच पिता की मौत हो गयी. जिसके बाद धीरे धीरे उसने मिलना जुलना व फोन करना बंद कर दिया. युवती का आरोप है कि युवक के किसी मित्र ने 22 मई को दूसरी जगह उसकी शादी होने की जानकारी दी।

खुद को बर्बाद होता देख युवती आज कन्नौज आ गयी और एसपी प्रशांत वर्मा से न्याय की फरियाद की. एसपी ने सदर कोतवाल को मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई के निर्देश दिये. जिसके बाद एक्शन में आयी दूल्हा बन ससुराल जाने की तैयारी कर रहे पवन को घर से पकड़कर कोतवाली ले आई।

कोतवाली के प्रभारी ने बताया कि जब तक सच्चाई सामने नहीं आ जाएगी, तब तक प्यार में धोखा देने के आरोपी को छोड़ा नहीं जाएगा. युवती ने कहा कि उसने मुझसे शादी का वादा किया और शारीरिक संबंध भी बनाए लेकिन अब वह धोखा दे रहा है. युवती के हंगामा करने से लड़की और लड़का दोनों ही घरों में हड़कंप मच गया और शादी की तैयारियां रुक गईं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH