युवक को थप्पड़ मार कर पुलिस से पिटवाने वाले सूरजपुर कलेक्टर की छुट्टी , सी एम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर किया खेद ब्यक्त

रायपुर , 23-05-2021 6:44:06 PM
Anil Tamboli
युवक को थप्पड़ मार कर पुलिस से पिटवाने वाले सूरजपुर कलेक्टर की छुट्टी , सी एम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर किया खेद ब्यक्त
रायपुर 23 मई 2021 - सूरजपुर कलेक्टर रणबीर शर्मा के दुर्व्यवहार से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बेहद नाराज हुए हैं। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर घटना की निंदा की है। मुख्यमंत्री बघेल ने लिखा है कि सोशल मीडिया के माध्यम से सूरजपुर कलेक्टर रणबीर शर्मा की ओर से एक नवयुवक से दुर्व्यवहार का मामला मेरे संज्ञान में आया है। यह बेहद निंदनीय है। 

छत्तीसगढ़ में इस तरह का कोई कृत्य कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसी भी अधिकारी का शासकीय जीवन में इस तरह का आचरण स्वीकार्य नहीं है। इस घटना से क्षुब्ध हूं। मैं नवयुवक व उनके परिजनों से खेद व्यक्त करता हूं। बता दें कि मुख्यमंत्री बघेल ने कलेक्टर शर्मा को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए रणबीर शर्मा को सूरजपुर कलेक्टर के पद से हटा दिया गया है। अब रायपुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गौरव कुमार सिंह सूरजपुर जिले के नए कलेक्टर होंगे।

रणबीर शर्मा को मंत्रालय में संयुक्त सचिव (प्रतीक्षारत) के पद पर पदस्थ किया गया है। बता दें कि सूरजपुर की घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हुआ। चारों ओर घटना की कड़ी निंदा की गई। 

कलेक्टर रहे रणबीर शर्मा के दुर्व्यवहार की जमकर आलोचना हुई। शर्मा ने न केवल युवक को खुद थपड़ जड़ा बल्कि उसे डंडों से पिटवाया भी। मोबाइल भी छीनकर जमीन में पटक दिया। जबकि युवक ने कारण स्पष्ट किया था। युवक ने दवाई का पर्चा भी बताया था। वह दवाई लेने मेडिकल स्टोर जाने निकला था। इसी बीच जिला कलेक्टर दलबल के साथ लॉकडाउन का मुआयना करने निकले थे। इस दौरान सड़कों पर लोगों की आवाजाही देख वह बिफर पड़े। उनकी नजर युवक पर पड़ी। उन्होंने अपने साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों से कहकर युवक को रुकवाया। युवक कहता रहा लेकिन उन्होंने एक न सुनी, उसे एक चांटा मारा। 

इस दौरान युवक दवाई की पर्ची भी दिखाता रहा लेकिन कलेक्टर ने उसकी एक न सुनी और युवक का मोबाइल छीनकर उसे सड़क पर पटक दिया। इतना ही नहीं पुलिस वालों से डंडें से भी पिटवाया। जब सोशल मीडिया में किरकिरी हुई तो बाद में कलेक्टर ने इस घटना के लिए माफी मांगी।
युवक को थप्पड़ मार कर पुलिस से पिटवाने वाले सूरजपुर कलेक्टर की छुट्टी , सी एम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर किया खेद ब्यक्त
युवक को थप्पड़ मार कर पुलिस से पिटवाने वाले सूरजपुर कलेक्टर की छुट्टी , सी एम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर किया खेद ब्यक्त

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने

आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग

छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा

शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम

छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना

आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना

सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त

सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH