छत्तीसगढ़ में 12th की नही होगी ऑफ लाइन परीक्षाएं , माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किया आदेश , जाने कैसे होगी 12th की परीक्षाए

रायपुर , 23-05-2021 5:58:01 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में 12th की नही होगी ऑफ लाइन परीक्षाएं , माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किया आदेश , जाने कैसे होगी 12th की परीक्षाए
रायपुर 23 मई 2021 -  छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा बारहवीं कक्षा की ऑफलाइन परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। अब छात्रों का मूल्यांकन एग्जाम फ्रॉम होम पद्धति से होगा। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए मंडल द्वारा यह फैसला लिया गया है। 

शनिवार देर रात माशिमं द्वारा यह आदेश जारी कर दिया गया। छात्रों को उत्तरपुस्तिकाओं के साथ ही प्रश्नपत्र भी स्कूल द्वारा प्रदान किए जाएंगे। छात्र ये पर्चे घर में हल करेंगे। हल की हुईं उत्तरपुस्तिकाएं छात्रों को स्कूलों में निर्धारित अवधि में जमा करनी होगी। इसके आधार पर ही छात्रों का मूल्यांकन किया जाएगा। 

उत्तरपुस्तिकाओं और चुने गए विषयों के प्रश्नपत्र का वितरण 01 जून से 5 जून तक किया जाएगा। उत्तरपुस्तिकाएं और प्रश्नपत्र प्राप्त करने के पांच दिनों के भीतर छात्रों को उत्तर लिखकर जमा करना होगा। प्राइवेट छात्रों को इसका वितरण उन स्कूलों द्वारा किया जाएगा, जिसे उन्होंने परीक्षा केंद्र के रूप में चुना है। गौरतलब है कि इस वर्ष 2 लाख 86 हजार छात्रों ने बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं के लिए आवेदन किया है। अप्रैल में होने वाली परीक्षाएं माशिम ने कोरोना संक्रमण के चलते स्थगित कर दी थी। 

जो छात्र उत्तरपुस्तिका तथा प्रश्नपत्र केंद्र से प्राप्त नहीं करते हैं अथवा निर्धारित समय में उत्तर पुस्तिका केंद्र में जमा नहीं करते हैं, उन्हें अनुपस्थित माना जाएगा। उत्तरपुस्तिका जमा करने वक्त उपस्थिति पत्रक में हस्ताक्षर करना अनिवार्य होगा। 

छात्रों को उत्तर स्वयं ही लिखने होंगे। छात्रों के लिए उत्तरपुस्तिका के प्रथम पन्ने में रोल नंबर, विषय, स्कूल का नाम, विषय कोड, हस्ताक्षकर आदि अंकित करना अनिवार्य होगा। यदि किसी उत्तरपुस्तिका का प्रयोग नहीं किया गया है तो कोरी उत्तरपुस्तिका केंद्र में जमा करनी होगी। छात्रों को उत्तरपुस्तिकाएं स्वयं विद्यालय आकर जमा करनी होगी। 

डाक या स्पीड पोस्ट द्वारा भेजी गई उत्तर पुस्तिकाएं स्वीकार नहीं की जाएंगी। इस दौरान मास्क पहनना तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा। स्कूलों को भी इस संदर्भ में विस्तृत दिशा_निर्देश जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे। 

संक्रमण के कारण कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण बारहवीं की परीक्षाएं ऑफलाइन पद्धति से नहीं कराने का फैसला लिया गया है। 

- प्रो. वीके गोयल, सचिव, माशिम

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH