06 दिनों से प्रेमी के घर के बाहर भूखी प्यासी धरने पर बैठी है प्रेमिका , प्रेमी अपने परिवार के साथ हुआ फरार , जाने क्या है पूरा मामला

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
06 दिनों से प्रेमी के घर के बाहर भूखी प्यासी धरने पर बैठी है प्रेमिका , प्रेमी अपने परिवार के साथ हुआ फरार , जाने क्या है पूरा मामला
इटावा 20 मई 2021 - उत्तरप्रदेश के इटावा की युवती ने शादी से इंकार करने पर सौरिख के एक गांव में प्रेमी के घर धरना शुरू कर दिया साथ ही प्रेमी के साथ शादी न होने पर आत्मदाह की धमकी दी है। 

इस पर थाना पुलिस ने पहरा लगा दिया है। उधर, प्रेमी घर में ताला डाल कर परिवार समेत भाग गया है। बताया गया कि युवती पिछले महीने युवक के साथ भाग गई थी जिसके बाद युवती के पिता ने भरथना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई तो युवक के परिजनों से शादी का आश्वासन मिलने पर युवती ने कोर्ट में प्रेमी के पक्ष में बयान दिया था।

लेकिन बाद में युवक ने शादी से इनकार कर दिया तो युवती 13 मई को युवक के घर पहुंची और डेरा जमा लिया। युवक परिजनों साथ घर में ताला डालकर फरार हो गया। युवती ने ताला तोड़ना चाहा मगर जानकारी पर पहुंचे युवक के परिजनों ने युवती के साथ मारपीट कर सूचना पुलिस को दी।

सूचना पर पहुंची प्रभारी निरीक्षक पूनम अवस्थी युवती को थाने ले गईं और उसके घर भिजवा दिया। 

लेलिन युवती दूसरे दिन सुबह फिर युवक के गांव पहुंच गई और दरवाजे पर बैठ गई। युवती का कहना है कि जब तक शादी नहीं होगी, वह कहीं नहीं जाएगी। शादी न हुई तो यहीं जान दे देगी। 

युवती की धमकी पर सुरक्षा में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है युवती ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक ने उसके साथ मारपीट की है और उसे जेल भेजने की धमकी दी जा रही है साथ ही युवक व उसके परिजनों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। 

युवती ने कहा की उसे खाना नहीं मिल रहा है। पुलिस से खाना मांगा तो पुलिसकर्मियों ने कहा कि अपनी व्यवस्था खुद करो।

 यह है पूरा मामला

इटावा के भरथना क्षेत्र के एक गांव की युवती की ताई सौरिख क्षेत्र के युवक की मौसी लगती हैं, जिससे युवक का वहां आना-जाना था। साल भर पहले दोनों में नजदीकी हो गई। युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। 

इस बात की जानकारी जब युवक के परिजनों को हुई तो उन्होंने शादी से इनकार कर दिया। इस पर पिछले महीने आठ अप्रैल को दोनों घर से भाग गए। युवती के पिता ने 12 अप्रैल को भरथना थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। तभी दोनों सौरिख पहुंचे पर युवक के परिजनों ने झांसा देकर युवती से कोर्ट में युवक के पक्ष में बयान करा दिया और बाद में शादी से इनकार कर दिया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH