छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के खिलाफ सिविल लाइन थाने में इन धाराओं के तहत FIR दर्ज , जाने किसने कराया मामला दर्ज

रायपुर , 20-05-2021 10:24:30 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के खिलाफ सिविल लाइन थाने में इन धाराओं के तहत FIR दर्ज , जाने किसने कराया मामला दर्ज
रायपुर 20 मई 2021 - भाजपा नेताओं के खिलाफ प्रदेश के सभी ब्लाकों में कांग्रेस जनों ने रिपोर्ट लिखाया। कांग्रेस की शिकायत पर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज किया है। 

पुलिस ने दोनों के खिलाफ सिविल लाइन थाना में धारा 504,505 (1 b,c) 188, 469 IPC के तहत मामला दर्ज किया है। छत्तीसगढ़ में टूलकिट विवाद बढ़ता ही जा रहा है। पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने कहा की फर्जी टूल किट मोदी सरकार की विफलता और अकर्मण्यता पर पर्दा डालने की भाजपाई साजिश बेनकाब हुई।भाजपा नेताओं धरमलाल कौशिक और बृजमोहन अग्रवाल ने सरकार को खुली चुनौती दे दी है। दोनों नेताओं ने कहा, टूलकिट को उन लोगों ने भी साझा किया था, कांग्रेस सरकार में दम है तो उन्हें गिरफ्तार करके दिखाए।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देश पर कांग्रेस जनों ने राज्य के सभी ब्लाकों के पुलिस थानों में रिपोर्ट दर्ज करवाया। 

थानों में कांग्रेस नेताओं द्वारा दी गयी अर्जियों में कहा गया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा , BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, बी एल संतोष, स्मृति ईरानी सहित राष्ट्रीय पदाधिकारियों द्वारा सोशल मीडिया में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अनुसंधान विभाग जाली लेटर हेड में फर्जी मनगढ़न्त फेक न्यूज़ साझा कर देश मे सम्प्रदायिकता , हिंसा फैलाने का प्रयास किया है।

उक्त पदाधिकारियों के विरूद्ध IPC की धारा/ IT धारा (आईपीसी की प्रासंगिक धारा- 124ए, 153ए, 295ए, 298, 499, 503, 504, 505)के तहत FIR दर्ज किया जाय।भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ के नेताओं डॉ रमन सिंह आदि ने भी उक्त फर्जी समाचार को सोशल मीडिया में प्रचारित कर कांग्रेस की छवि खराब करने की कुचेष्टा की है इनकी तत्काल गिरफ्तारी की जाय।

कांग्रेस ने कहा की कोरोना महामारी में अपनी अकर्मण्यता और लापरवाही के कारण जनता के विरोध को झेल रही मोदी सरकार के खिलाफ किसी भी प्रकार के दुष्प्रचार की कोई जरूरत ही नही ।देश के इतिहास में शायद ही कोई पूर्ण बहुमत वाली सरकार जनता के इतने जनाक्रोश और नफरत को झेली हो ।देश भर में महामारी से हो रही मौतों ऑक्सीजन और दवाइयों के लिए भटकते लोग नदियों में तैरती लाशें ऐसी टूल किट है जो मोदी सरकार को रसातल में पहुचा चुकी है । 

देश के लोग वैक्सीन के लिए भटक रहे एक राष्ट्र एक कर का नारा देने वाली मोदी सरकार वैक्सीन की एक कीमत नही रखवा पाई ।टीके का एक राष्ट्र चार कीमत निर्धारित हुआ।देश के नागरिक टीके नही पा रहे मोदी टीको का उत्पादन शुरू होते ही विदेशों में बांट आये।

ऐसी सरकार और उसके प्रधानमंत्री को अलोकप्रिय बनाने के लिए कुछ करने की क्या जरूरत है लोग खुद देख रहे उनके परिजन दोस्त रिस्तेदार बीमार है मर रहे है और केंद्र सरकार निकम्मी बनी हुई है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH