कोविड हॉस्पिटल में दुष्कर्म की शिकार हुई महिला की मौत , मृतिका की बेटी ने लगाए कई गंभीर आरोप , अब मामले की होगी मजेस्ट्रीयल जाँच

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कोविड हॉस्पिटल में दुष्कर्म की शिकार हुई महिला की मौत , मृतिका की बेटी ने लगाए कई गंभीर आरोप , अब मामले की होगी मजेस्ट्रीयल जाँच
पटना 19 मई 2021 - बिहार की राजधानी पटना के बड़े निजी हॉस्पिटल पर कोरोना संक्रमित महिला से छेड़खानी करने का आरोप लगा है. बुधवार को अस्पताल में हुई कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत के बाद उसकी बेटी ने आरोप लगाया है. उसने कहा कि अस्पताल में 17 मई को उसकी मां के साथ तीन लोगों ने मिलकर गलत काम किया है।

ऐसा करने के बाद से ही उसकी मां की तबीयत ज्यादा खराब हुई. आगे जानकारी देते हुए महिला की बेटी ने कहा कि इस मामले में कई बार उसने अस्पताल के लोगों को भी बताया लेकिन कुछ नहीं किया गया. उलटा अस्पताल की ओर से हालत खराब होने की बात कहकर उससे आगे के इलाज के लिए पेपर पर साइन करने के लिए कहा गया. इसके बाद पता नहीं उसकी मां के साथ क्या किया गया कि मां ने बोलना छोड़ दिया, आज कह दिया गया कि उनकी मौत हो गई।

मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस और मजिस्ट्रेट की टीम अस्पताल पहुंची. मामले की जांच की. मजिस्ट्रेट की देखरेख में संक्रमित महिला के शव का दाह-संस्कार किया गया. युवती ने पूरे मामले में जांच की मांग की है. उसका शास्त्री नगर थाना को फर्द बयान भी रिकॉर्ड कराया गया है. इस मामले में मजिस्ट्रेट ने कहा कि थाने में आवेदन के आधार पर मामला दर्ज होगा. उसके बाद क्या धाराएं लगती हैं उसको देखने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब हो कि 17 तारीख को ही इस मामले में लड़की ने गलत काम होने का जिक्र किया था. उस दिन भी पुलिस मामले की जांच करने के लिए पहुंची थी. सोमवार को इस मामले में अस्पताल की ओर से सफाई भी दी गई थी. कहा गया था कि अस्पताल प्रबंधन के अनुसार जिस महिला ने छेड़खानी का आरोप लगाया है, उसका सेंस पूरी तरह काम नहीं कर रहा है. वो कभी मास्क निकाल देती हैं तो कभी दूसरा इक्यूपमेंट. ऐसे में यह साइकोसिस का मामला लगता है, जिसमें व्यक्ति उस चीज की कल्पना कर लेता है जो असल में नहीं हुआ।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH