12th के छात्रों के लिए बड़ी खबर , 12th की परीक्षा को लेकर छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मन्त्री ने दिया यह बयान

रायपुर , 19-05-2021 11:00:39 PM
Anil Tamboli
12th के छात्रों के लिए बड़ी खबर , 12th की परीक्षा को लेकर छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मन्त्री ने दिया यह बयान
रायपुुर 19 मई 2021 -  छत्तीसगढ़ में 10वीं बोर्ड का परिणाम तो जारी कर दिया गया है, लेकिन 12वीं की बोर्ड परीक्षा को लेकर सस्पेंस बरकरार है। खुद राज्य सरकार भी तय नहीं कर पायी है कि कोरोना संक्रमण के बीच आखिरकार परीक्षाएं कैसे ली जाये। शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम का 12वीं की परीक्षा को लेकर आज बयान आया है। उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार परीक्षा के अलग-अलग विकल्पों पर विचार कर रही है।

दरअसल कोरोना में अब सबसे ज्यादा खतरा बच्चों को लेकर ही जताया जा रहा है, ऐसे में CBSE से लेकर राज्य सरकार तक कोई भी जोखिम लेने को तैयार नहीं है। शिक्षा मंत्री से आज 12वीं बोर्ड की परीक्षा को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि

12वीं की परीक्षाएं 03 मई से निर्धारित की गयी थी, लेकिन कोरोना की मौजूदा स्थिति को देखते हुए परीक्षा को टालने का निर्णय लिया गया है। अभी राज्य सरकार देख रही है कि किस तरह से परीक्षाएं करायी जा सकती है। हम लोग सीबीएसई पर भी नजर बनाये हुए हैं, कि वहां 12वीं की बोर्ड परीक्षा को लेकर किस तरह से निर्णय लिया जा रहा है। 

साथ ही राज्य सरकार भी अलग-अलग विकल्पों पर विचार कर रही है अभी जो कॉलेजों में परीक्षाएं हो रही है, उसे लेकर भी हम लोग विचार कर रहे हैं, लेकिन अभी तक राज्य सरकार किसी निर्णय पर नहीं पहुंची है, 12वीं की परीक्षा को लेकर अगर कोई निर्णय होगा, तो जरूर अवगत कराया जाएगा।

दरअसल 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद अब 12वीं बोर्ड की परीक्षा को लेकर असमंजस का दौर चल रहा है। राज्य सरकार अभी तक ये बता पाने की स्थिति में नहीं है कि क्या परीक्षाएं होगी या फिर नहीं होगी ऑनलाइन होगी या फिर ऑफलाइन होगी। ऐसे में सबसे बुरी स्थिति में परीक्षार्थी हैं, जो समझ ही नहीं पा रहे हैं कि आखिर वो करें तो क्या करें। वो अगली कक्षा की तैयारी करें या फिर 12वीं की ही परीक्षा की तैयारी में जुटे रहे।
12th के छात्रों के लिए बड़ी खबर , 12th की परीक्षा को लेकर छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मन्त्री ने दिया यह बयान

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH