दुल्हन को जयमाला पहना कर फरार हुआ दूल्हा , फिर आगे क्या हुआ पढ़े इस खबर में

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
दुल्हन को जयमाला पहना कर फरार हुआ दूल्हा , फिर आगे क्या हुआ पढ़े इस खबर में
कानपुर 19 मई 2021 - उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक अजीबो गरीब घटना में दूल्हे के रहस्यमय तरीके से विवाह स्थल से गायब हो जाने के बाद दुल्हन ने बारातियों में से एक से शादी कर ली. यह घटना दो दिन पहले महाराजपुर इलाके में हुई है।

खबरों के मुताबिक जयमाला (मालाओं का आदान-प्रदान) की रस्म हो चुकी थी और दोनों परिवार विवाह के मुख्य समारोह की तैयारी कर रहे थे, तभी दूल्हा अचानक गायब हो गया. दोनों परिवारों ने दूल्हे की तलाश शुरू कर दी और घटनाक्रम में आए मोड़ से दुल्हन घबरा गई. कुछ देर तलाश करने के बाद दुल्हन के परिवार के सदस्यों को पता चला कि दूल्हा यूं ही गायब नहीं हुआ, बल्कि जान-बूझकर मौके से भाग गया था और इसका कारण उसे ही अच्छी तरह से पता था।

दुल्हन के परिवार को परेशान देखकर, दूल्हे की तरफ के एक मेहमान ने सुझाव दिया कि शादी बारात में आए किसी दूसरे योग्य लड़के के साथ की जानी चाहिए. दुल्हन के परिवार ने बारात में आए लड़कों में से एक को चुना और संबंधित परिवारों ने परामर्श के बाद गठबंधन की रस्म पूरी करने पर सहमति जताई. शादी उसी समारोह स्थल पर संपन्न हुई।

बाद में दुल्हन के परिवार ने भागे हुए दूल्हे और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. नरवाल थाना क्षेत्र के इंस्पेक्टर शेष नारायण पांडे ने कहा, हमें दूल्हा और दुल्हन दोनों पक्षों से शिकायत मिली है. दुल्हन पक्ष ने दूल्हे और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है. वहीं, भागे हुए दूल्हे के पिता धर्मपाल ने अपनी शिकायत में अपने लापता बेटे का पता लगाने के लिए पुलिस से मदद मांगी है. इस संबंध में जांच जारी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH