कोरोना टेस्ट के लिए नई नवेली दुल्हन को घूँघट उठाने के लिए कहना स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को पड़ा भारी , पढ़े पूरी खबर

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कोरोना टेस्ट के लिए नई नवेली दुल्हन को घूँघट उठाने के लिए कहना स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को पड़ा भारी , पढ़े पूरी खबर
अलीगढ़ 18 मई 2021 - उत्तर प्रदेश के गांव-गांव में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. इसे कंट्रोल करने के लिए सरकार की तरफ से प्रयास किए जा रहे हैं. इसके तहत गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित किया जा रहा है साथ ही आदेश दिए गए हैं कि स्वास्थ्य विभाग की टीम, गांव-गांव जाकर ग्रामीणों का कोरोना टेस्ट करेंगे. बस कुछ इसी तरह स्वास्थ्य विभाग की टीमें ग्रामीणों का कोरोना टेस्ट करने के लिए अलीगढ़ के टप्पल इलाके के साहा नगर सोरौला गयी थी. सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था।

गांव के तमाम लोगों ने अपने एंटीजन टेस्ट कराएं और सैंपल स्वास्थ्य टीम को दिए. इसी बीच अचानक कुछ ऐसा हुआ कि गांव वालों ने स्वास्थ्य विभाग की टीम पर हमला बोल दिया और स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के कागजात फाड़ दिए गए और जांच किट छीन लिए गए. इस घटना में दो स्वास्थ्य कर्मी घायल हो गए. स्वास्थ्यकर्मियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है और रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कोरोना की जांच कर रही थी. गांव में करीब 37 से ज्यादा महिला और पुरुषों की कोरोना जांच कर ली गई थी, तभी एक नवविवाहिता महिला अपनी जांच कराने के लिए जांच केंद्र पर पहुंची. जांच अधिकारी को महिला की नाक और मुंह से सैंपल लेने थे, लेकिन नई नवेली दुल्हन किसी भी हालत में अपना घूंघट हटाने को तैयार नहीं थी. इसके बाद लैब टेक्नीशियन सौरव अत्री ने महिला से घूंघट हटाने को कहा।

गांव वालों का कहना है कि जहां पर जांच की जा रही थी वहां सामने गांव के बुजुर्ग और कुछ लड़के खड़े थे. इन लोगों से घबराकर उस महिला ने सैंपलिंग टीम से अपना घूंघट हटाने और अपनी सैंपलिंग कराने से मना कर दिया था. सैंपलिंग टीम ने वहां खड़े गांव के लोगों से कहा कि महिला आप लोगों के सामने घूंघट हटाने में हिचक रही हैं, इस वजह से महिला अपनी सैंपलिंग नहीं करा पा रही हैं. सैंपलिंग टीम ने जैसे ही गांव वालों को महिला के सामने से हटने की बात कही तो वहां खड़े गांव के युवकों ने कोविड टीम पर हमला कर दिया. स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अज्ञात लोगों के खिलाफ टप्पल थाने में शिकायत दर्ज करा दी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH