दिलचस्प वाक्या , बारात लेकर एक ही दुल्हन के घर पहुँच गए दो दूल्हा , जानिये किस तरह हुआ मामले का समाधान

उत्तर प्रदेश , 17-05-2021 11:15:18 PM
Anil Tamboli
दिलचस्प वाक्या , बारात लेकर एक ही दुल्हन के घर पहुँच गए दो दूल्हा , जानिये किस तरह हुआ मामले का समाधान
कन्नौज 17 मई 2021 -  उत्तर प्रदेश के कन्नौज के एक गांव में एक ही दुल्हन से शादी करने दो दूल्हे पहुंच गए। दोनों दूल्हे बारात लेकर आ गए इससे वहां अजीबो गरीब हालात पैदा हो गए। बारातियों एवं जनातियों में इसे लेकर बहस हो गई। 

हैरानी की बात ये है कि जो दो दूल्हे शादी के मंडप तक लड़की से शादी करने पहुंचे थे उसमें एक युवती का प्रेमी था जबकि दूसरे दूल्हे को युवती के घरवालों ने चुना था। घटना की जानकारी पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। विवाह को बीच में ही रूकवा कर तीनों पक्षों को कोतवाली बुला लिया। करीब 10 घंटे की बहस के बाद लड़की की इच्छा से उसको प्रेमी के साथ भेज दिया गया।

यह अजीबोगरीब मामला कन्नौज के ककलापुर गांव का है जहां रामसेवक की 20 वर्षीय पुत्री मोहनी की शादी पास के ही सौरिख थाना क्षेत्र के फूलनपुर गांव निवासी पंकज पुत्र बबलू से तय हुई थी। गुरुवार को पंकज बारात लेकर उसके घर पहुंच गया। द्वारचार की रस्म के दौरान ही छिबरामऊ थाना क्षेत्र के हयातनगर निवासी राजाराम का पुत्र अजीत भी मोहनी से शादी करने के लिए बारात लेकर ककलापुर गांव आ पहुंचे।

बताया जा रहा है कि अजीत और मोहिनी एक दूसरे को पसंद करते थे, लेकिन मोहिनी के परिजन दोनों की शादी के लिए तैयार नहीं थे। ऐसे में पिता के तय रिश्ते के मुताबिक जब बारात पहुंचने की जानकारी अजीत को हुई तो वो खुद वहां अपने परिजनों के साथ पहुंच गया। इससे अजीब स्थिति हो गई लेकिन लड़की के पिता ने जेवरात कम लाने का बहाना बनाकर अजीत से शादी कराने से मना कर बारात वापस ले जाने को कह दिया। इसपर दोनों पक्षों में बहस हो गई। बहस को बढ़ता देख घटना की जानकारी तिर्वा कोतवाली पुलिस को दी गई।

जानकारी पर पहुंची तिर्वा पुलिस ने विवाह को बीच में रूकवा दिया। तीनों पक्षों को थाने में लाकर बैठा दिया गया। शुक्रवार की दोपहर लड़की की स्वेच्छा पर अजीत  के साथ उसको भेज दिया गया। 

जो बारात पहले आई थी, उसे बिन दुल्हन के ही लौटना पड़ा। तिर्वा कोतवाली प्रभारी ने बताया कि लड़की के बालिग होने के कारण उसको स्वेच्छा से भेज दिया गया है और विवाद को खत्म करवा दिया गया।
दिलचस्प वाक्या , बारात लेकर एक ही दुल्हन के घर पहुँच गए दो दूल्हा , जानिये किस तरह हुआ मामले का समाधान

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH