अगर आप रायपुर में रहते है तो यह खबर आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है , रायपुर में लागू हो रहा है ऑड-ईवन फार्मूला समझिये इस ऑड-ईवन फार्मूले को और जानिये किस तरह से खुलेंगी दुकानें

रायपुर , 16-05-2021 12:24:42 PM
Anil Tamboli
अगर आप रायपुर में रहते है तो यह खबर आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है , रायपुर में लागू हो रहा है ऑड-ईवन फार्मूला समझिये इस ऑड-ईवन फार्मूले को और जानिये किस तरह से खुलेंगी दुकानें
रायपुर 16 मई 2021 - छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। राजधानी रायपुर में कोरोना की रफ्तार कम होने के बावजूद सबसे लंबा लॉकडाउन 31 मई तक के लिए लगाया गया है। जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में लॉकडाउन को 23 व 24 मई तक के लिए बढ़ाया गया है। रायपुर में आज जारी हुए लॉकडाउन निर्देश में यूं तो सभी निर्देश सरलता के साथ समझे जा सकते थे, लेकिन निर्देश 7 में सम और विषम के आधार पर बाजार की दुकानों को खोलने के आदेश ने लोगों को उलझा दिया था।

बाजार के खुलने को लेकर बढ़ गयी उलझनें 

दरअसल राजधानी के कई बाजार व्यस्त और भीड़ भाड़ वाले हैं। उन बाजार में कतार में जो दुकानें हैं और वो भी लगभग एक ही तरह की है, ऐसे में कंफ्यूजन इस बात को लेकर था कि क्या एक दुकानें खुलेगी और उसी सामान की दूसरी दुकानें क्या बंद रहेगी कई लोग इस बात का भी अनुमान जता रहे थे कि लेफ्ट साइड व राइट साइड की दुकानें एक दिन बाद-बाद खुलेगी। रायपुर के बाजार की दुकानों के खुलने को लेकर असमंजस को दूर करने के लिए NPG ने चैंबर , जिला प्रशासन , नगर निगम और पुलिस के उच्च अधिकारियों से बात की।

अधिकारियों का कहना है की ऑड-ईवन फार्मूले के साथ बाजार खोलने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन ने व्यापारियों से बात की है। व्यापारियों की आपसी सहमति के साथ ही इसका क्रियान्वयन होगा। मुझे नहीं लगता किसी तरह का गतिरोध या विवाद होगा, और अगर ऐसी स्थिति आती है तो पुलिस और नगर निगम की टीम इसकी मानिटरिंग कर उस विवाद को सुलझा लेगी।

इस बारे में रायपुर शहर के एडिश्नल एसपी लखन पटले का कहना है की रायपुर की 11 मार्केट में लागू होगा ऑड-ईवन फार्मूला 17 मई तक राजधानी के अधिकांश बाजार शर्तों के साथ खुल जायेंगे। सभी तरह की दुकानों को तय वक्त तक खोलने की छूट दे दी गयी है। हालांकि राजधानी रायपुर के 11 बाजार व शॉपिंग कांप्लेक्स ऑड-ईवन फार्मूला के साथ खुलेंगे। रायपुर के मालवीय रोड, गोल बाजार, बंजारी मार्केट, सदर बाजार, एमजी रोड, रवि भवन, जयराम कांप्लेक्स, लालगंगा कांप्लेक्स, पंडरी की सभी कपड़ा मार्केट, लाखेनगर मार्केट, बुढ़ातालाब से गढ़ियारी तक के मार्केट में सम/विषम फार्मूले पर दुकानें खुलेगी।

इस बारे में रायपुर नगर निगम अपर आयुक्त पुलक भट्टाचार्य का कहना है की रायपुर के करीब एक दर्जन बाजार को चिन्हांकित किया गया है, जहां सम/विषम फार्मूला के तहत दुकानें खोली जायेगी। कुछ बाजारों व शापिंग कांप्लेक्स में कलर कोडिंग होगी, कुछ जगहों पर स्टीकर लगाये जायेंगे। व्यापारियों की आपसी राय से बाजार का संचालन होगा, कहीं कोई दिक्कत नहीं होगी”

  - किस तरह से रायपुर में खुलेंगे बाजार -

रायपुर कलेक्टर के निर्देश के मुताबिक चिन्हित 11 बाजारों में नंबर के आधार दुकानें खुलेंगी। नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक अगर मार्केट में किसी कतार में 10 दुकानें हैं तो एक दिन 1,3, 5, 7 व 9 नंबर की दुकानें खुलेगी, जबकि दूसरे दिन 2, 4. 6. 8 व 10 नंबर की दुकानें खुलेगी।

इस बारे में चैंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष अमर परवानी का कहना है की इतने दिन से व्यापार बंद है, सब चाहते हैं व्यापार खुले, हमने पिछले दिनों जो मुख्यमंत्री जी के साथ बैठक हुई थी, उसमें भी यही सुझाव दिया था कि बाजार को खोला जाना चाहिये। अब बाजार तो खुल गया है, लेकिन कोरोना की वजह से कोई व्यवस्थाएं तो बनानी होगी। प्रशासन ने जो व्यवस्थाएं बनायी है, उसके मुताबिक व्यापारी काम करेंगे, कुछ दिक्कत होगी तो उसका समाधान किया जाएगा

  - इस तरह से होगा दुकानों का चिन्हांकन -

दरअसल दुकानों के चिन्हांकन के लिए कलर कोडिंग भी कई कांप्लेक्स व बाजारों में की जा रही है। वहीं कुछ बाजार एसोसिएशन व जिला प्रशासन की तरफ से दुकानों के आगे चस्पा करने के लिए स्टीकर भी दिये जा रहे हैं, ताकि ग्राहकों को आसानी से समझ में आ सके, कि किन-किन दिनों में उनकी जरूरत की दुकानें खुली रहेगी।

जिला प्रशासन व निगम करेगा मानिटरिंग 
दुकानों व बाजारों के संचालन में किसी तरह की दिक्कत नहीं आये, इसके लिए जिला प्रशासन व निगम के जोन कमिश्नर संबंधित बाजारों की मानिटरिंग करेंगे। कलर कोड़िंग से लेकर स्टीकर लगाने का काम निगम के अधिकारियों की मौजूदगी में शुरू हो गया है। 17 मई से दुकान का संचालन शुरू हो जायेगा।
अगर आप रायपुर में रहते है तो यह खबर आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है , रायपुर में लागू हो रहा है ऑड-ईवन फार्मूला समझिये इस ऑड-ईवन फार्मूले को और जानिये किस तरह से खुलेंगी दुकानें
अगर आप रायपुर में रहते है तो यह खबर आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है , रायपुर में लागू हो रहा है ऑड-ईवन फार्मूला समझिये इस ऑड-ईवन फार्मूले को और जानिये किस तरह से खुलेंगी दुकानें

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH