छत्तीसगढ़ में शहरों के बजाय ग्रामीण क्षेत्रों के हालात ज्यादा चिंताजनक , 300 फीसद तक बढ़ी कोरोना का संक्रमण दर

रायपुर , 14-05-2021 9:23:27 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में शहरों के बजाय ग्रामीण क्षेत्रों के हालात ज्यादा चिंताजनक , 300 फीसद तक बढ़ी कोरोना का संक्रमण दर
रायपुर 14 मई 2021 -  छत्तीसगढ़ में अप्रैल की तुलना में मई के पहले सप्ताह में पाजिटिविटी दर में कमी आई है, लेकिन यह गिरावट केवल शहरी क्षेत्र में देखने को मिल रही हैं। अप्रैल में शहरी क्षेत्र में कोरोना का तेजी से प्रसार हुआ। शहरी क्षेत्र के अस्पतालाें में आक्सीजन बेड, वेंटिलेटर के लिए लोगों को भटकना पड़ा। उस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति नियंत्रण में नजर आई।

ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ा संक्रमण

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्रों में अप्रैल के आखिरी सप्ताह से मई के पहले सप्ताह में तेजी देखने को मिल रही है। अब सर्वाधिक सक्रिय मामले रायगढ़, जांजगीर-चांपा, कोरबा, मुंगेली, कोरिया, बलौदाबाजार जैसे ग्रामीण बहुल जिलों में आ रहे हैं।

इन जिलों में बढ़ी पाजिटिविटी रेट

एपेडेमिक कंट्रोल के डायरेक्टर डा. सुभाष मिश्रा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में सावधानी बरतने में कमी के कारण संक्रमण फैल रहा है। जागरूकता की कमी के कारण ग्रामीण कोरोना काे भी सामान्य बुखार मान ले रहे हैं, जिसके कारण स्थिति गंभीर हो रही है। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र के जिले मुंगेली, सूरजपुर, बलरामपुर, जशपुर, जांजगीर-चांपा, गौरेला-पेंड्रा, बालोदाबाजार, कवर्धा, सरगुजा, कोरिया, गरियाबंद और धमतरी में पाजिटिविटी रेट बढ़ी है।

यहां संक्रमण का प्रसार अचानक बढ़ा

इन जिलों में एक मार्च तक संक्रमण की स्थित शून्य के करीब थी। यहां संक्रमण का प्रसार अचानक 15 अप्रैल के बाद बढ़ा है। वहीं, छत्तीसगढ़ में नौ अप्रैल से 10 मई तक के आंकड़ों को देखें तो गौरेला-पेंड्रा-मरवाही ज़िले में कोरोना के मामलों में सर्वाधिक 315.08 फीसद की बढ़ोत्तरी हुई। मुंगेली में 263.63 फीसद, जशपुर में 200.40 फीसद, बलरामपुर में 185.10 फीसद और गरियाबंद में 178.89 फीसद तक पहुंच गया। इस दौरान सर्वाधिक शहरी आबादी वाले रायपुर में कोरोना की बढ़ोत्तरी 75.75 फ़ीसद और दुर्ग में 77.95 फ़ीसद रही।

पांच हजार से ज्यादा मरीज आने वाले जिले

प्रदेश में औसतन पिछले दस दिन में पांच हजार से ज्यादा मरीज आने वाले दस जिलों में छह जिले ग्रामीण आबादी वाले हैं। इसमें रायगढ़, जांजगीर-चांपा, रायपुर, कोरबा, बिलासपुर, मुंगेली, राजनांदगांव, कोरिया, बलौदाबाजार और महासमुंद है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH