शादी के स्टेज में फिल्मी अंदाज में पहुँचा प्रेमी और दूल्हे के सामने दुल्हन बनी प्रेमिका की माँग में भर दिया सिन्दूर

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
शादी के स्टेज में फिल्मी अंदाज में पहुँचा प्रेमी और दूल्हे के सामने दुल्हन बनी प्रेमिका की माँग में भर दिया सिन्दूर
गोरखपुर 13 मई 2021 - उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां खोराबार थाना क्षेत्र के कुसम्ही बाजार में बीती रात फिल्मी अंदाज में पहुंचे प्रेमी ने स्टेज पर दूल्हे के सामने दुल्हन के मांग में सिंदूर भर दिया जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया वहां मौजूद लोग तरह-तरह की बातें करने लगे। 

मिली जानकारी के अनुसार कुसम्ही बाजार निवासी सुदामा विश्वकर्मा की लड़की की शादी शिव नाथ विश्वकर्मा पुत्र दीपचंद विश्वकर्मा निवासी छपरौली जिला देवरिया के साथ तय किया था। जिसकी बरात बुधवार को आई थी। शाम को धूमधाम से द्वारपूजा कार्यक्रम संपन्न हुआ और वरमाला की तैयारी शुरू हुई। रात लगभग 10 बजे वरमाला के लिए लड़की व लड़का स्टेज पर चढ़े तभी लड़की का प्रेमी गोलू विश्कर्मा पुत्र अशोक विश्वकर्मा निवासी बरौली थाना पिपराईच वहां पहुंच गया।

गोलू फिल्मी अंदाज में एक हाथ में कुल्हाड़ी व दूसरे हाथ में सिंदूर ले कर स्टेज पर चढ़ गया। अभी कोई कुछ समझ पाता उसके पहले दूल्हे के सामने ही गोलू ने दुल्हन के मांग में सिंदूर भर दिया। इस दौरान वहां मौजूद लोग देखते ही सन्न रह गए। 

उसके बाद घर वालों ने प्रेमी को दौड़ा कर पकड़ लिया और बुरी तरह पीट दिया। जिससे वह घायल हो गया। मामले की जानकारी किसी ने पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल प्रेमी को इलाज के लिए एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजवाया। इसके बाद दूल्हा पक्ष लड़की को ले जाने को राजी नहीं थे मगर रात भर चली पंचायत में किसी तरह लड़का पक्ष मान गया और शादी की रस्में पूरी कर लड़की को विदा कराकर घर ले गए। 

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH