छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 20 मई तक जारी किए जाएंगे 10th के रिजल्ट , इस आधार पर मिलेगा नम्बर

रायपुर , 13-05-2021 8:04:41 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 20 मई तक जारी किए जाएंगे 10th के रिजल्ट , इस आधार पर मिलेगा नम्बर
रायपुर 13 मई 2021 - छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 20 मई तक दसवीं कक्षा के परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा इसकी पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। परीक्षा परिणाम असाइनमेंट के अंकों के आधार पर तैयार किए गए हैं। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस बार छात्रों का मूल्यांकन असाइनमेंट के आधार पर किया गया है इसलिए मेरिट लिस्ट जारी नहीं की जाएगी। 

माध्यमिक शिक्षा मंडल के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है जब दसवीं कक्षा में मेरिट लिस्ट नहीं निकाली जा रही है। शैक्षणिक सत्र 2020-21 में दसवीं की परीक्षा में शामिल होने के लिए 4.61 लाख छात्रों ने फाॅर्म भरा था। 15 अप्रैल से होने वाली दसवीं की परीक्षाएं माशिम ने कोरोना संक्रमण के कारण रद्द कर दी थी। माशिम द्वारा सितंबर से फरवरी तक प्रति माह सभी विषयों में छात्रों को असाइनमेंट दिए गए थे। स्कूलों को 30 मार्च तक छात्रों के असाइनमेंट के अंक पोर्टल पर अपलोड करने कहा गया था। इन अंकों के आधार पर ही परिणाम तैयार किए गए हैं।

कोई नहीं होगा फेल छात्रों को यदि असाइमेंट में उत्तीर्ण होने के लिए जरूरी अंक में से कम अंक प्राप्त होते हैं, तो भी उन्हें फेल नहीं किया जाएगा। ऐसे छात्रों को उत्तीर्ण होने के लिए आवश्यक न्यूनतम अंक प्रदान किए जाएंगे। 

जो छात्र अपने परीक्षा परिणामों से संतुष्ट नहीं होंगे उनके लिए विशेष परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। ये विशेष परीक्षाएं परिस्थितियां सामान्य होने के बाद ही ली जाएंगी। इस संदर्भ में माशिम द्वारा पहले ही आदेश जारी किया जा चुका है। वहीं माशिम द्वारा आयोजित की जाने वाली बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं के विषय में भी कुछ दिनों के भीतर निर्णय लिया जा सकता है।  दसवीं कक्षा के नतीजे तैयार कर लिए गए हैं। परिणाम जारी किए जाने की तिथि एक-दो दिन में घोषित कर दी जाएगी।

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH