छत्तीसगढ़ में वैक्सीनेशन के लिए लांच हुआ पोर्टल , जानिये किस तरह करा सकते हैं आप अपना रजिस्ट्रेशन , सेंटर में नहीं करना होगा इंतजार

रायपुर , 13-05-2021 7:01:37 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में वैक्सीनेशन के लिए लांच हुआ पोर्टल , जानिये किस तरह करा सकते हैं आप अपना रजिस्ट्रेशन , सेंटर में नहीं करना होगा इंतजार
रायपुर 13 मई 2021 - प्रदेश में टीकाकरण को लेकर हर दिन लोगों की लंबी कतार जुट रही है। चार अलग-अलग कैटेगरी में हो रही वैक्सीनेशन की वजह से कई बार लोगों को वापस भी वैक्सीनेशन सेंटर से लौटना पड़ रहा है। अब वैक्सीनेशन सेंटर में कतार को कम करने और घर बैठे अपने वैक्सीनेशन के अपाइटमेंट तय करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने एक पोर्टल सीजी टीका लांच किया है। इस पोर्टल में जाकर लोग अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

इस पोर्टल का को बुधवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लांच किया है वेब पोर्टल के लांच होते ही अब इसमें रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। हालांकि जानकारों के मुताबिक इस पोर्टल में होने वाले रजिस्ट्रेशन के जरिये लोगों को 1-2 दिनों में लाभ मिलना शुरू हो जायेगा।

यह वेब पोर्टल चिप्स द्वारा तैयार किया गया है, जिसमें ऑनलाईन पंजीयन के साथ-साथ यह सुविधा भी उपलब्ध है कि बिना मोबाइल धारी व्यक्ति भी जिला प्रशासन द्वारा पंचायतों, नगरीय निकायों एवं नगर निगमों सहित अन्य स्थानों पर स्थापित हेल्प डेस्क के सहयोग से अपना पंजीयन इस वेब पोर्टल में कराकर टीका लगवा सकता है। 
छत्तीसगढ़ सरकार का सीजी टीका वेब पोर्टल यहां के लोगों की सामाजिक और भौगोलिक परिस्थिति को ध्यान में तैयार किया गया है, ताकि लोगों को टीकाकरण के लिए किसी भी तरह की परेशानी न हो। छत्तीसगढ़ सरकार की इस अभिनव पहल से लोगों को अब कोरोना का टीका लगवाने के लिए न तो लम्बी लाइनें लगानी पड़ेंगी न ही समय गवाना पड़ेगा। सीजी टीका वेब पोर्टल में पंजीयन के लिए लिंक http://cgteeka.cgstate.gov.in/user-registration
पर जानकारी अपलोड करनी होगी। पंजीयन की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद संबंधित व्यक्ति को टीकाकरण के स्थान और समय की जानकारी एसएमएस के जरिए मिल जाएगी।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सीजी टीका वेब पोर्टल का शुभारंभ करते हुए स्वास्थ्य विभाग एवं चिप्स के अधिकारियों को बधाई दी। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य की सामाजिक और भौगोलिक स्थिति ऐसी है कि हर व्यक्ति के पास न तो स्मार्ट फोन है, न ही राज्य के सभी क्षेत्रों में इंटरनेट की सुविधा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के बीपीएल अंत्योदय और निराश्रित श्रेणी के राशनकार्डधारी 48 प्रतिशत लोगों के पास मोबाइल नहीं है। कोरोना टीकाकरण के लिए ऑनलाईन पंजीयन की अनिवार्य व्यवस्था के चलते बीपीएल, अंत्योदय और निराश्रित वर्ग के लोग टीकाकरण से वंचित रह जाते। इनको ध्यान में रखकर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चिप्स के माध्यम से सीजी टीका वेब पोर्टल तैयार किया गया है। इस वेब पोर्टल में ऑनलाईन पंजीयन के साथ-साथ हेल्प डेस्क टीम की मदद से भी पंजीयन की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने कम समय में छत्तीसगढ़ राज्य में कोरोना टीकाकरण के लिए सुविधायुक्त वेब पोर्टल तैयार करने के लिए चिप्स के अधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि इस वेब पोर्टल में सभी वर्ग के लोगों की सुविधा को ध्यान में रखा गया है। लोगों को टीकाकरण के स्थान और समय की सटीक जानकारी मिलेगी। टीकाकरण के लिए लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा।

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला ने बताया कि वेब पोर्टल का शुभारंभ होते ही इसके जरिए पंजीयन की सुविधा शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि पंजीयन कराने वाले लोगों को फिलहाल स्थान और समय की सूचना दो-तीन दिन बाद दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष 44 वर्ग की आयु के लोगों के लिए छत्तीसगढ़ राज्य को अब तक 5 लाख टीका मिला है, जिसमें से 4 लाख टीका लगाया जा चुका है। मात्र एक लाख टीके की डोज बाकी है। टीके की नई खेप आते ही वेब पोर्टल के माध्यम से पंजीयन कराने वालों को एसएमएस के माध्यम से टीकाकरण के स्थान और समय की जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, मुख्यमंत्री के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी उपस्थित थे।

जिन लोगों के पास मोबाइल अथवा नेट कनेक्टिविटी की सुविधा उपलब्ध नहीं है, ऐसे लोगों के पंजीयन के लिए कलेक्टर द्वारा पंचायत मुख्यालयों, नगरीय निकायों एवं नगर निगम सहित अन्य सुविधाजनक स्थानों पर हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएंगे, जहां लोग अपना पंजीयन करा सकेंगे। सभी कलेक्टरों को हेल्प डेस्क सुविधा का व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा है, ताकि लोग इसका लाभ उठा सके।

ताज़ा समाचार

सक्ती - दो समुदायों में विवाद के बाद आगजनी और तोड़फोड़, पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील
सक्ती - दो समुदायों में विवाद के बाद आगजनी और तोड़फोड़, पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - धान खरीदी केन्द्र में घुसा हाथी, खरीदी प्रभारी को कुचल कर उतारा मौत के घाट
छत्तीसगढ़ - धान खरीदी केन्द्र में घुसा हाथी, खरीदी प्रभारी को कुचल कर उतारा मौत के घाट
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा की पहल पर एक बड़ा आंदोलन टला, ग्रामीणों ने जताया आभार
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा की पहल पर एक बड़ा आंदोलन टला, ग्रामीणों ने जताया आभार
छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त
छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, दोनो की एक साल पहले ही हुई थी शादी
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, दोनो की एक साल पहले ही हुई थी शादी
आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश की..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश की..
छत्तीसगढ़ - खेत मे महिला के साथ रेप की कोशिश, रेप में असफल होने पर उतार दिया मौत के घाट
छत्तीसगढ़ - खेत मे महिला के साथ रेप की कोशिश, रेप में असफल होने पर उतार दिया मौत के घाट
होली पर्व पर सक्ती पुलिस ने किया गाईडलाईन जारी, ध्यान से पढ़े नही तो जाना पड़ सकता है जेल
होली पर्व पर सक्ती पुलिस ने किया गाईडलाईन जारी, ध्यान से पढ़े नही तो जाना पड़ सकता है जेल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH