स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में नए सत्र 2021-22 में दाखिले के लिए शेड्यूल जारी , ऐसे करे आवेदन , आवेदन की अंतिम तारीख है

रायपुर , 11-05-2021 12:23:18 PM
Anil Tamboli
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में नए सत्र 2021-22 में दाखिले के लिए शेड्यूल जारी , ऐसे करे आवेदन , आवेदन की अंतिम तारीख है
रायपुर 11 मई 2021 - स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में नए सत्र 2021-22 में दाखिले के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। अभिभावक पहली से लेकर 12वीं तक के बच्चों के दाखिले के लिए 15 मई से 10 जून तक ऑनलाइन- ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिकारियों के मुताबिक, 11 से 14 जून तक लॉटरी के माध्यम से सीट दी जाएगी। इस बार दाखिले के समय बेटियों को 50 फीसद सीटों पर आरक्षण मिलेगा।

यदि किसी स्कूल में 400 सीट होंगी, तो उसमें से 200 सीट पर बालिकाओं का दाखिला कराया जाएगा। यदि सीट बचेगी तभी बालक को दाखिला दिया जाएगा। दाखिले के लिए अभिभावक वेबसाइट 

https://eduportal.cg.nic.in/RTE/Student/StudentRegistrationStatus.aspx 

पर संपर्क करके पंजीयन करा सकेंगे। इसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

दाखिले के लिए अन्य प्रक्रिया 15 से 20 जून के बीच की जाएगी। स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से नए सत्र में करीब 119 नए अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले जाएंगे। इसके चलते प्रदेश में करीब एक लाख पांच हजार बच्चों को अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में पढ़ने का मौका मिलेगा। वर्तमान में प्रदेश में 52 स्कूल चल रहे हैं।

इनमें 28 हजार बच्चों का दाखिला हुआ है। वर्तमान शैक्षणिक सत्र से अंग्रेजी स्कूलों में दाखिला लेने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों के चेहरों पर मुस्कान छा गई है। अब उनकी आर्थिक मजबूरियां शिक्षा में अवरोध नहीं बनेगी, यह आत्मविश्वास और सुकून उन्हें है।

डीईओ ए एन बंजारा ने बताया कि रायपुर में अभी तक तीन अंग्रेजी माध्यम स्कूल चल रहे हैं। वहीं, नए स्कूल भी इस साल बढ़ जाएंगे। पहले से संचालित स्कूलों में शहीद स्मारक स्कूल, पंडित आरडी तिवारी स्कूल, बीपी पुजारी हायर सेकेंडरी स्कूल शामिल हैं। इनमें 1600 बच्चों ने दाखिला लिया है।

नए सत्र 2020-21 में प्रदेश में अन्य नए स्कूलों में दाखिले का अवसर मिलेगा। पहले से चल रहे स्कूलों में दाखिले से पहले खाली सीटों की जानकारी दी जाएगी। स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती और नियुक्ति की प्रक्रिया भी की जाएगी।

पहले से चल रहे ये तीन स्कूल

शहीद स्मारक स्कूल, फाफाडीह, रायपुर

पंडित आरडी तिवारी स्कूल, रायपुर

बीपी पुजारी हायर सेकेंडरी स्कूल, रायपुर

इस साल छह नए स्कूलों में दाखिले का अवसर

शासकीय बिंदाबाई साेनकर उमावि भाठागांव

शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल माना कैंप

शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल कूंरा

गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल अभनपुर

अरूंधती उमावि आरंग, रायपुर

गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल नेवरा

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH