बड़ा सड़क हादसा , बारातियों से भरी कार और ट्रक में जबरदस्त टक्कर , हादसे में 5 की मौत और 3 घायल

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बड़ा सड़क हादसा , बारातियों से भरी कार और ट्रक में जबरदस्त टक्कर , हादसे में 5 की मौत और 3 घायल
महराजगंज 11 मई 2021 - उत्तरप्रदेश के महाराजगंज में भीषण सड़क हादसा, बारातियों से भरी कार की ट्रक से जोरदार टक्कर, 5 की मौत और 3 घायल बताया जा रहा है कि करहिया के पास फरेंदा की ओर से आ रहे ट्रक से कार की जोरदार भिड़ंत हो गई. यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अर्टिगा गाड़ी के परखच्चे उड़ गए

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में सोमवार रात बड़ा सड़क हादसा हुआ. गोरखपुर जा रही बारातियों से भरी कार सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई. इसमें पांच बारातियों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हैं. घायलों को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है. यह हादसा जिले के फरेंदा थाना क्षेत्र के फरेंदा-महराजगंज मार्ग पर करहिया के पास हाईवे पर हुआ.

रिपोर्ट के मुताबिक, फरेंदा क्षेत्र के लेजार महदेवा टोला लीलाछापर से कमलेश नामक युवक की बारात गोरखपुर के कैम्पियरगंज के हनुमानगंज के लिए रवाना हुई थी. बताया जा रहा है कि करहिया के पास फरेंदा की ओर से आ रहे ट्रक से कार की जोरदार भिड़ंत हो गई. यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अर्टिगा गाड़ी के परखच्चे उड़ गए. हादसे में लीलाछापर निवासी मिथिलेश , सुग्रीव , सुदेश कुमार व हरपुर निवासी राजू की मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय लोगों की मदद से पुलिसकर्मियों ने शवों और घायलों को काफी मशक्कत के बाद दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी से बाहर निकाला. दुर्घटना की खबर आते ही गांव में मातम पसर गया. वर और वधू पक्ष के घर में कोहराम मच गया है. घटना को लेकर एडिशनल एसपी ने बताया कि शवों की शिनाख्त के बाद उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने से पहले पंचनामा आदि की कार्रवाई जारी रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH