छत्तीसगढ़ में कोरोना को लेकर अब तक की सबसे बड़ी और राहत भरी खबर

रायपुर , 11-05-2021 11:28:56 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में कोरोना को लेकर अब तक की सबसे बड़ी और राहत भरी खबर
रायपुर 11 मई 2021 - कोरोना से कराह रहे छत्तीसगढ़ की स्थिति अब लगातार बेहतर हो रही है। रिकवरी रेट 80 से ज्यादा होने के बाद अब पॉजिटिविटी रेट में भी कमी आयी है। छत्तीसगढ़ में अब पॉजेटिविटी रेट 20 प्रतिशत से कम हो गयी है, जो पिछले महीने 05 अप्रैल के बाद से सबसे कम है। 

छत्तीसगढ़ में रविवार मरीजों का आंकड़ा 10 हजार से कम रहा, जो प्रदेश में पिछले एक महीने का सबसे कम आंकड़ा रहा। रायपुर में रविवार को तो 400 से भी कम मरीज मिले, बिलासपुर संभाग में भी आंकड़ों में काफी कमी थी।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बीते 09 मई को प्रदेश में पॉजिटिविटी दर 19% रही है। 09 मई को प्रदेश भर में हुए 48 हजार 732 सैंपलों की जांच में से 9120 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। प्रदेश में विगत 05 अप्रैल के बाद पहली बार पॉजिटिविटी दर 20 प्रतिशत से नीचे पहुंची है। पिछली बार 05 अप्रैल को यह दर 18 प्रतिशत थी।

प्रदेश की पॉजिटिविटी दर में पिछले छह दिनों से लगातार गिरावट देखी गई है। विगत 4 मई को यह दर 28 प्रतिशत, 5 मई को 25 प्रतिशत, 6 मई को 23 प्रतिशत, 7 मई को 22 प्रतिशत, 8 मई को 20 प्रतिशत और 9 मई को 19 प्रतिशत रही है।

पिछले एक सप्ताह में रायपुर जिले की पॉजिटिविटी दर में भी अच्छी गिरावट देखी गई है। विगत 02 मई को रायपुर जिले की पॉजिटिव दर 31 प्रतिशत थी जो घटते-घटते अब 15% पर आ गई है। पिछले एक सप्ताह के दौरान रायपुर में 3 मई और 4 मई को 25-25 प्रतिशत, 5 मई को 21 प्रतिशत, 6 मई को 18 प्रतिशत, 7 मई और 8 मई को 16-16 प्रतिशत और 9 मई को 15 प्रतिशत रही है।
छत्तीसगढ़ में कोरोना को लेकर अब तक की सबसे बड़ी और राहत भरी खबर

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने

आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग

छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा

शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम

छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना

आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना

सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त

सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH