रायपुर के कोविड सेन्टर के पास मिली महिला की लाश के मामले में चौकाने वाला खुलासा , डॉक्टर सहित एक गिरफ्तार , पूरी कहानी जान कर हो जाएंगे हैरान

रायपुर , 11-05-2021 6:21:37 AM
Anil Tamboli
रायपुर के कोविड सेन्टर के पास मिली महिला की लाश के मामले में चौकाने वाला खुलासा , डॉक्टर सहित एक गिरफ्तार , पूरी कहानी जान कर हो जाएंगे हैरान
रायपुर 11 मई 2021 - राजधानी रायपुर के थाना माना क्षेत्र में मिले अज्ञात महिला शव के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. वही इस मामले में डाॅक्टर सहित दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

दरअसल मामला 04 मई का है जब माना कोविड़ सेंटर के बाहर एक महिला का शव मिला था। शव मिलने के बाद मौके पर माना पुलिस की टीम पहुंची थी, जिसके बाद महिला की मौत कोरोना से जोड़कर देखा जा रहा था। हालांकि शव मिलने क चार दिन बाद भी महिला की शिनाख्त नहीं हो पायी थी, जिसके बाद राजधानी पुलिस ने महिला की पहचान के लिए एक विज्ञापन भी जारी किया था।

मृतिका की पहचान के पश्चात् सायबर सेल एवं थाना माना की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही तकनीकी विश्लेषण भी किया गया। फुटेज के अवलोकन पर पाया गया कि एक लाल रंग की वेगन R कार से मृतिका के शव को बाहर निकाला गया है। 

जिस पर टीम द्वारा वेगन R की पतासाजी करते हुये अज्ञात आरोपी की भी पतासाजी प्रारंभ किया गया। पतासाजी के दौरान टीम को जानकारी प्राप्त हुई कि मृतिका द्वारा आज से लगभग 09 वर्ष पूर्व कुरूद निवासी चन्द्रेश भारती के साथ प्रेम विवाह किया गया था तथा दोनों की एक 07 वर्षीय पुत्री भी है। 

मृतिका के पति का 02 वर्ष पूर्व मृत्यु होने से मृतिका अपनी पुत्री को लेकर अपने माता  पिता के घर गज्जीटोला जाकर रहने लगी तथा कुछ दिनों बाद अपनी पुत्री को अपने माता-पिता के पास छोड़कर स्वयं रायपुर आ गयी एवं थाना डी.डी.नगर क्षेत्रांतर्गत चंगोराभाठा में किराये का मकान लेकर झाड़ू पोछा का काम कर अपना जीवन यापन करने लगी इसी दौरान मृतिका की पहचान खमतराई निवासी विनय से हुई जो कि वेश्यावृत्ति का धंधा करता है तथा उसके इस काम में उपेन्द्र यादव उसका साथी था जो ग्राहक तलाश करता था। इस तरह मृतिका विनय एवं उपेन्द्र के साथ मिलकर वेश्यावृत्ति करने लगी तथा मृतिका शराब पीने की भी आदि थी। 

घटना दिनांक  04 मई की दरम्यानी रात मृतिका डी डी.नगर निवासी सुमित लिमटे जो कि पेशे से फिजियोथेरेपी डाॅक्टर है के पास गयी थी। इस दौरान मृतिका वीरन कोवाची उर्फ बबली एवं सुमित लिपटे दोनों ने जमकर शराब सेवन किया तथा अत्यधिक शराब सेवन करने से मृतिका बेहोश हो गयी तथा उसकी सांसे लगातार नहीं चल रहीं थी, जिसकी सूचना सुमित लिमटे ने विनय एवं उपेन्द्र यादव को दिया गया। 

जिस पर तीनों सुमित लिमटे की वेगन आर कार में मृतिका को सीट में बैठाये एवं थाना माना क्षेत्र के घटना स्थल में ले जाकर बाहर उतार कर आ गये इसी दौरान मृतिका की मृत्यु हो गयी। आरोपियों द्वारा मृतिका को बेहोशी होने की स्थिति में उसकी चिकित्सकीय सुविधा नहीं कराते हुये उसे किसी चिकित्सालय में भर्ती नहीं कराया गया और न ही किसी चिकित्सक को दिखाया गया। आरोपियों द्वारा मृतिका को ऐसी स्थिति में छोड़कर कि उसकी मृत्यु संभावित है, मृतिका को छोड़कर चले गये और अंततः किन्हीं कारणों से उसकी मृत्यु हो गई। 

जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना माना में अपराध क्रमांक 60/21 धारा 304, 201, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी उपेन्द्र यादव एवं सुमित लिमटे को गिरफ्तार किया जाकर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त वेगन आर कार एवं 02 नग मोबाईल फोन जप्त कर अग्रिम कार्यवाही किया गया। प्रकरण में आरोपी विनय फरार है जिसकी पतासाजी कर उसकी गिरफ्तारी करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है। गिरफ्तार 

गिरफ्तार आरोपी के नाम -

01. सुमित लिमटे पिता स्व.लेखन लाल लिमटे उम्र 37 साकिन सेक्टर 03 दीनदयाल उपाध्याय नगर रायपुर। 

02 -  उपेन्द्र यादव पिता स्व तुलसीराम यादव उम्र 40 साल साकिन आर बी एस कॉलोनी जय श्रीराम नगर खमतराई रायपुर। 
रायपुर के कोविड सेन्टर के पास मिली महिला की लाश के मामले में चौकाने वाला खुलासा , डॉक्टर सहित एक गिरफ्तार , पूरी कहानी जान कर हो जाएंगे हैरान
रायपुर के कोविड सेन्टर के पास मिली महिला की लाश के मामले में चौकाने वाला खुलासा , डॉक्टर सहित एक गिरफ्तार , पूरी कहानी जान कर हो जाएंगे हैरान

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - धान खरीदी केन्द्र में घुसा हाथी, खरीदी प्रभारी को कुचल कर उतारा मौत के घाट
छत्तीसगढ़ - धान खरीदी केन्द्र में घुसा हाथी, खरीदी प्रभारी को कुचल कर उतारा मौत के घाट
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा की पहल पर एक बड़ा आंदोलन टला, ग्रामीणों ने जताया आभार
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा की पहल पर एक बड़ा आंदोलन टला, ग्रामीणों ने जताया आभार
छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त
छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, दोनो की एक साल पहले ही हुई थी शादी
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, दोनो की एक साल पहले ही हुई थी शादी
आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश की..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश की..
छत्तीसगढ़ - खेत मे महिला के साथ रेप की कोशिश, रेप में असफल होने पर उतार दिया मौत के घाट
छत्तीसगढ़ - खेत मे महिला के साथ रेप की कोशिश, रेप में असफल होने पर उतार दिया मौत के घाट
होली पर्व पर सक्ती पुलिस ने किया गाईडलाईन जारी, ध्यान से पढ़े नही तो जाना पड़ सकता है जेल
होली पर्व पर सक्ती पुलिस ने किया गाईडलाईन जारी, ध्यान से पढ़े नही तो जाना पड़ सकता है जेल
जांजगीर चाम्पा - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते दिनेश और टिंकू सहित 06 जुआरी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते दिनेश और टिंकू सहित 06 जुआरी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर और हायवा में जबरजस्त टक्कर के बाद लगी आग, दोनो के ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर और हायवा में जबरजस्त टक्कर के बाद लगी आग, दोनो के ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH