बड़ी खबर , आबकारी विभाग का CSMCL पोर्टल की तकनीकी समस्या हुई ठीक , कल से शुरू होगी शराब की ऑन लाईन होम डिलीवरी , एक दिन में मिले थे इतने करोड़ के ऑर्डर

रायपुर , 11-05-2021 3:04:59 AM
Anil Tamboli
बड़ी खबर , आबकारी विभाग का CSMCL पोर्टल की तकनीकी समस्या हुई ठीक , कल से शुरू होगी शराब की ऑन लाईन होम डिलीवरी , एक दिन में मिले थे इतने करोड़ के ऑर्डर
रायपुर 10 मई 2021 - छत्तीसगढ़ सरकार ने लॉकडाउन के दौरान शराब की होम डिलीवरी करने का फैसला किया है। शराब की होम डिलीवरी आज से शुरू होनी थी, लेकिन पहले ही ​दिन इतने लोगों ने शराब ऑर्डर किया कि सर्वर डाउन हो गया। बावजूद इसके 29 हजार से ज्यादा लोगों ने ऑर्डर किया। आज होम डिलीवरी के लिए 4 करोड़ 32 लाख रुपए का ऑर्डर मिला है। वहीं, CSMCL पोर्टल में आज 01 लाख से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन किया।

मिली जानकारी के अनुसार CSMCL पोर्टल की तकनीकी समस्याओं को दूर कर लिया गया है और कल से शराब की होम डिलीवरी शुरू हो जाएगी। बताया गया कि अधिक लोगों के द्वारा ऑर्डर किए जाने के चलते CSMCL पोर्टल क्रैश हो गया था, जिसके बाद भी पहले दिन 4 करोड़ 32 लाख रुपए का ऑर्डर मिला है। बताया गया कि आज 29 हजार से अधिक लोगों ने शराब के लिए ऑर्डर किया है। जबकि 1 लाख से ज्यादा लोगों ने CSMCL पर रजिस्ट्रेशन किया है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक शराब की होम डिलीवरी होगी। मदिरा प्रेमियों को शराब ऑर्डर करने के दौरान ही पहले पेमेंट करना होगा। आबकारी विभाग ने शराब की होम डिलीवरी के लिए पहले पेमेंट लेने अनिवार्य किया है। शराब प्रेमियों को ऑनलाइन ऑर्डर के लिए https://csmcl.in/ लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद दिए गए विकल्प के अनुसार आप शराब मंगवा सकते हैं।

गौरतलब है कि कोरोना के बढ़ते मामलों पर लगाम लगाने के लिए जिला कलेक्टरों ने समीक्षा के बाद लॉकडाउन लगाया। इस दौरान शराब दुकानों को बंद कर दिया था। 8 अप्रैल से शराब दुकानें बंद है। वहीं अब होम डिलीवरी के जरिए शराब मदिरा प्रेमियों के दरवाजे तक पहुंचेगा। डिलीवरी ब्वॉय के माध्यम से शराब की होम डिलीवरी होगी। मालूम होगा कि पिछले वर्ष भी लॉकडाउन में शराब की होम डिलीवरी शुरू हुई थी।
बड़ी खबर , आबकारी विभाग का CSMCL पोर्टल की तकनीकी समस्या हुई ठीक , कल से शुरू होगी शराब की ऑन लाईन होम डिलीवरी , एक दिन में मिले थे इतने करोड़ के ऑर्डर

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने

आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग

छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा

शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम

छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना

आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना

सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त

सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH