कफन चोर गिरोह का पर्दाफाश , शमशान घाट से कफन और मुर्दो के कपड़े चोरी कर करते थे यह काम

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कफन चोर गिरोह का पर्दाफाश , शमशान घाट से कफन और मुर्दो के कपड़े चोरी कर करते थे यह काम
बागपत 09 मई 2021 -  उत्तरप्रदेश के बागपत में बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। बड़ैत पुलिस ने एक ऐसे ही गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने शवों से कफन चोरी करके दोबारा मंहगे दामों में बेचने वाले गिरोह पकड़ा है। पुलिस ने मास्‍टमाइंड समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। 

ये श्‍मशान से शव के ऊपर से कफन को लाकर उसे धोकर, प्रेस करके फिर दुकान में दोबारा बेच देते थे। पुलिस ने श्मशान घाट से मुर्दों के कफन चोर गिरोह का राजफाश करते हुए सात आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। 

आरोपित रात के समय श्मशान घाट से कफन और दूसरे कपड़े चोरी कर ले आते थे और उसके बाद उनकी धुलाई कराकर उन पर ग्वालियर कंपनी के स्टीकर लगा देते थे। कफन एकदम नया दिखा, इसलिए लिए रिबन और स्टीकर लगाकर पैकिंग कर देत थे। उसके बाद बाजार में बेच देते थे। इनमें कई कफन और कपड़े कोरोना पाजिटिव लोगों के होते थे।

सीओ आलोक सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने प्रवीण कुमार जैन पुत्र श्रीपाल जैन, नई मंडी, बड़ौत, इनके बेटे आशीष जैन उर्फ उदित जैन, भतीजे ऋषभ जैन पुत्र अरविंद जैन, श्रवण कुमार शर्मा पुत्र राममोहन शर्मा निवासी शबगा, छपरौली, राजू शर्मा पुत्र ईश्वर शर्मा निवासी फूंस वाली मस्जिद के पीछे बड़ौत, बबलू पुत्र वेदप्रकाश कश्यप निवासी गुराना रोड, बड़ौत और शाहरूख खान पुत्र मोबीन निवासी फूंस वाली मस्जिद के पीछे बड़ौत को गिरफ्तार कर लिया है। 

आरोपितों के पास से 520 सफेद व पीली चद्दर, 127 कुर्ते, 140 सफेद कमीज, 34 धोती, 12 रंगीन गर्म शाल, 52 रंगी बिरंगी धोती, तीन रिबन के पैकेट, 158 रिबन ग्वालियर व 122 ग्वालियर कंपनी के स्टीकर बरामद किए हैं। सीओ ने बताया कि प्रवीण कुमार की शहर में दुकान है और तीन चार लोगों को यह काम करने के लिए इसने अपने सहयोग में ले रखा था। आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अदालत में पेश किया गया है। उधर, आरोपितों के इस घिनौने कार्य से कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH