राजधानी रायपुर के इस अस्थाई कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों को घर बैठ कर LIVE देख सकते हैं परिजन

रायपुर , 09-05-2021 8:09:36 AM
Anil Tamboli
राजधानी रायपुर के इस अस्थाई कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों को घर बैठ कर LIVE देख सकते हैं परिजन
रायपुर 09 मई 2021 - राजधानी रायपुर सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम में भर्ती कोरोना के मरीजों का उपचार चल रहा है। अस्थाई कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों को परिजन सीसीटीवी कैमरे की मदद से घर बैठे देख सकते हैं। महापौर एजाज ढेबर ने इस सुविधा के संबंध में जानकारी देते हुए बताया है कि इसके लिए यूट्यूब चैनल के लिंक https://youtu.be/7m-bonTykks पर जाकर मोबाइल फोन या लैपटॉप के जरिए लाइव स्ट्रीमिंग वीडियो देखने की व्यवस्था रायपुर स्मार्ट सिटी लि. की टेक्निकल टीम ने शुरू की है।

वर्तमान में कोविड अस्पताल में 71 कैमरे लगाए गए हैं, जिनके जरिए मरीजों की देखभाल चिकित्सकों की टीम द्वारा की जा रही है। सीसीटीवी की मदद से मरीजों की स्थिति, उनकी आवश्यकताओं के साथ ही विशेषज्ञ डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की सेवाओं की जानकारी भी इसके माध्यम से लाइव मिल रही है। डॉक्टर्स की टीम नियंत्रण कक्ष के कैमरे से मिल रहे फुटेज के आधार पर मरीजों से निरंतर संपर्क बनाए रखते हैं, साथ ही डॉक्टर से त्वरित संपर्क के लिए हर वार्ड में इंटर कॉम की सुविधा भी दी गई है।

24 कैमरे से ली जा रही फीड

महापौर एयाज ढेबर ने बताया कि लाइव स्ट्रीमिंग के लिए 24 एचडी कैमरे से लगातार जानकारी ली जा रही है। इसके लिए हर 10 सेकेंड में अलग-अलग वार्ड के चार फ्रेम में लगातार दिखाई देते हैं, जो वार्ड से प्राप्त तस्वीरों को स्क्रीन पर प्रदर्शित करते हैं। इसके अलावा वार्ड चिकित्सकों के कक्ष से निरंतर अपडेटेड तस्वीरें भी लाईव प्राप्त होती हैं।

चार दिन में तैयार की गई है अस्थाई अस्पताल

कोरोना मरीजों को उपचार की आधुनिक सुविधाएं देने के लिए रायपुर स्मार्ट सिटी लि. और नगर निगम ने मात्र चार दिन में इस स्टेडियम को अस्थायी कोविड अस्पताल में बदलकर सभी सुविधाओं से लैस किया है। यहां 360 विस्तार के साथ ही आक्सीजन कंसंट्रेटर, आक्सीजन लाइन वेड के अलावा वेंटीलेटर की व्यवस्था भी है।

मरीजों को फल, अण्डे व भोजन की नि:शुल्क सुविधा के साथ मरीजों के मनोरंजन की व्यवस्था भी इस अस्थाई कोविड अस्पताल में की गई है। हैदराबाद और राजधानी रायपुर के विशेषज्ञ डाक्टर और सेवा भावी मेडिकल स्टाफ सहित नगर निगम और रायपुर स्मार्ट सिटी की टीम यहाँ 24 घंटे सेवा दे रही है।
राजधानी रायपुर के इस अस्थाई कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों को घर बैठ कर LIVE देख सकते हैं परिजन

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH