छत्तीसगढ़ साहू समाज की अनुकरणीय पहल , सामाजिक सहयोग से ब्लॉक स्तर पर खरीदी जाएगी ऑक्सीजन सिलेण्डर

रायपुर , 09-05-2021 7:37:43 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ साहू समाज की अनुकरणीय पहल , सामाजिक सहयोग से ब्लॉक स्तर पर खरीदी जाएगी ऑक्सीजन सिलेण्डर
रायपुर 09 मई 2021 - छत्तीसगढ़ के गांव-गांव में फैल चुके कोरोना महामारी के प्रकोप से मुक्ति दिलाने और समय रहते ग्रामीणों का इलाज हो सके, इसके लिए प्रदेश साहू समाज विशेष तैयारी करने जा रहा है। जब कई गांवों से ऐसा सुनने को मिला कि गांव में समुचित चिकित्सा सुविधा न होने और राजधानी के अस्पतालों में जगह की कमी से मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी। समय पर इलाज न मिलने से कुछ मरीजों की मृत्यु भी हो गई।

इसे देखते हुए साहू समाज ने गांव-गांव में ऑक्सीजन सिलिंडर खरीदने का फैसला किया है, ताकि इमरजेंसी में मरीज को प्राथमिक चिकित्सा मिल सके। प्रदेश साहू संघ के मीडिया प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कौशल स्वर्णबेर ने बताया कि साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी ने छत्तीसगढ़ के सभी जिलों, तहसील, परिक्षेत्र और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों से कहा है कि वे इमरजेंसी के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर, कंस्ट्रेटर मशीन की व्यवस्था करें।

यदि किसी तरह की परेशानी हो तो प्रदेश पदाधिकारियों से संपर्क करें। सावधानी बरतने में ही सुरक्षा है। कई बार हालत खराब होने पर अस्पतालों में जगह नहीं मिलती और प्राथमिक चिकित्सा न मिलने से मरीज की हालत बिगड़ जाती है। यदि समाज के पास ऑक्सीजन मशीन होगी तो तुरंत राहत पहुंचाने में आसानी होगी। समाज के अलावा अन्य समाज के लोगों को भी मदद दी जा सकेगी।

यदि किसी शहर, गांव में समाज का पर्याप्त भवन है और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं, तो उसे कोविड सेंटर बनाने के लिए भी आगे आना चाहिए, ताकि बिगड़ते हालात में हर किसी को समय रहते इलाज की सुविधा मिल सके। 

अर्जुन हिरवानी ने कहा कि हम सभी जीवन के बहुत बुरे दौर से गुजर रहे हैं और हम लोग अपने निकट और प्रियजनों को इस महामारी में खो रहे हैं। पूरे देश और प्रदेश में कोरोना भयावह रूप ले चुका है।

प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी ने समाजजनों से अपील की है कि हमारा समाज दानवीर भामाशाह का वंशज हैं। आज भी हमारे समाज में अनेक दानवीर एवं पूंजी संपन्न लोग मौजूद हैं, जिनके दान एवं सहयोग से इस कोरोना महामारी की लड़ाई लड़ सकते हैं। 

शहरों में कम से कम पांच और गांवों में एक-दो ऑक्सीजन गैस सिलिंडर व किट अपनी क्षमतानुसार खरीद सकते हैं। जिससे हम कोरोना महामारी की अप्रिय स्थिति से बच सकें।

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH