घर वापस लौट रहे मजदूरों से लूट , तीन आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम , एक गिरफ्तार दो आरोपी फरार

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
घर वापस लौट रहे मजदूरों से लूट , तीन आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम , एक गिरफ्तार दो आरोपी फरार
बिलासपुर 09 मई 2021 - बिलासपुर से लौट रहे श्रमिकों के साथ पेंड्रा रोड स्टेशन के पास रेलवे लाइन के किनारे तीन लोगों ने लूटपाट की  
और वारदात को अंजाम दे कर भाग निकले। 

पीड़ित की शिकायत पर गौरेला पुलिस ने आरोपित और उसके साथियों को हिरासत में लिया है। पुलिस युवकों से घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है। 

मध्यप्रदेश के वेंकटनगर चौकी अंतर्गत सुलखारी मरनीटोला में रहने वाला कोमल कोल अपने साथियों के साथ बिलासपुर में काम करते है। दो माह काम के बाद शुक्रवार को वे अपने साथियों के साथ ट्रेन से पेंड्रा पहुंचे। वहां से वेंकटनगर जाने के लिए वाहन नहीं होने पर वे रेलवे लाइन के किनारे चलते हुए जा रहे थे। स्टेशन से थोड़ा आगे जाने पर ही दो युवकों ने कोमल और उसके साथियों को रोककर मारपीट शुरू कर दी। 

इस बीच उनके दो और साथी भी वहां पहुंच गए। युवकों ने मारपीट कर कोमल की जेब से 10 हजार स्र्पये नकद और सोने का लाकेट निकाल लिया। वहीं, उसके साथी विरेंद्र अगरिया की जेब से आठ हजार नकद निकाल लिया। इसके बाद युवक वहां से भाग निकले। 

इसके बाद कोमल ने डायल 112 को घटना की जानकारी दी। इस पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में आरपीएफ से मदद मांगी। आरपीएफ और गौरेला पुलिस की टीम ने मामले में गौरेला के शिव नगर निवासी सोनू चौहान 20 वर्ष को पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपने साथियों शरद यादव, राजेश यादव व चीकू के साथ मिलकर लूटपाट की घटना को अंजाम देना बताया। 

मामले में पुलिस ने आरोपित सोनू को हिरासत में लिया है। वहीं, उसके साथियों की तलाश की जा रही है। 

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH