छत्तीसगढ़ में सोमवार से ऑन लाईन शराब की डिलीवरी शुरू , जाने कैसे और कितने समय से कितने समय तक कर सकते है आर्डर

रायपुर , 09-05-2021 6:10:38 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में सोमवार से ऑन लाईन शराब की डिलीवरी शुरू , जाने कैसे और कितने समय से कितने समय तक कर सकते है आर्डर
रायपुर 09 मई 2021 - छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने कहा है कि प्रदेश में सैनिटाइजर पीने और जहरीली शराब पीने की वजह से कुछ लोगों की मौत की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसे देखते हुए यह फैसला लिया गया है। शराब ऑनलाइन बुकिंग के जरिए मिलेगी, फिलहाल दुकानें नहीं खोली जाएंगी। 

पिछले लॉकडाउन में भी हमने यह प्रयोग किया था। मंत्री कवासी लखमा ने अपने बयान में कहा है कि प्रदेश में लगभग दो महीने से लॉकडाउन लगा हुआ है। प्रदेश में सभी बार और शराब की दुकानों को बंद रखा गया है। यहां दुकान बंद होने की वजह से शराब की तस्करी करने वाले दूसरे राज्यों से शराब लाकर शराब बेचने की ताक में हैं, हालांकि हमारी पुलिस उन्हें रोक रही है और कार्रवाई हो रही है। 

लेकिन शराब न मिलने की वजह से रायपुर और बिलासपुर में कुछ कैमिकल पी लेने की वजह से लोगों की जान गई, इस दुखद घटना की वजह से हम तैयारी कर रहे हैं। जो भी होगा पारदर्शी व्यवस्था करेंगे, ऑनलाइन डिलीवरी की।

आबकारी विभाग के सूत्रों की मानें तो 10 मई से शराब का ऑनलाइन ऑर्डर और होम डिलीवरी की सुविधा शुरू की जा रही है। इसके लिए सुबह 9:00 बजे से रात 8:00 बजे तक का वक्त तय किया जाएगा। पिछले बार की ही तरह इस बार भी http://csmcl.in पर ऑनलाइन बुकिंग की जा सकती है साथ ही मोबाइल के माध्यम से बुकिंग के लिए बुकिंग वेबसाइट के अलावा गूगल प्लेस्टोर में जाकर CSMCL APP डाउनलोड कर इंस्टाल करना होगा इस एप से मोबाइल पर शराब बुक की जा सकेगी। इसके लिए ग्राहकों को अपना मोबाइल नंबर, आधार कार्ड, पूरा पते की जानकारी देनी होगी। लोगों को ऑनलाइन ऑर्डर करने के दौरान शराब का नाम और उसका रेट एप पर दिखेगा। 

शराब की दुकान से 15 किलोमीटर के रेंज के भीतर लोग शराब मंगा सकेंगे। डिलीवरी चार्ज 100 रुपए तक देना पड़ सकता है। शराब की पेमेंट ऑनलाइन होगी। 

आपको बता दें कि रायपुर में लालगंगा मॉल के पीछे की बस्ती में सैनिटाइजर पीने की वजह से 2 युवकों की मौत इसी सप्ताह हुई है। बिलासपुर में भी शराब में कफ सिरप मिलाकर पीने से 9 लोगों की मौत हो गई। पिछले साल लॉकडाउन के दौरान भी रायपुर में तीन युवकों की ऐसी ही मौत हुई थी। इसके बाद सरकार ने ऑनलाइन शराब डिलीवर करने का फैसला लिया था।

छत्तीसगढ़ में सोमवार से ऑन लाईन शराब की डिलीवरी शुरू , जाने कैसे और कितने समय से कितने समय तक कर सकते है आर्डर

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH