श्मसान घाट में लाश जलाने के नाम पर सौदेबाजी , तय रकम से ज्यादा रुपये लेने के आरोप में लकड़ी ठेकेदार गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
श्मसान घाट में लाश जलाने के नाम पर सौदेबाजी , तय रकम से ज्यादा रुपये लेने के आरोप में लकड़ी ठेकेदार गिरफ्तार
प्रयागराज 07 मई 2021 - उत्तरप्रदेश में आपदा में अवसर तलाशना एक लकड़ी के ठेकेदार को महंगा पड़ गया. श्मशान घाट पर लकड़ी के तय रेट से 2000 रुपये ज्यादा मांगने की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मामला प्रयागराज के फाफामऊ श्मशान घाट का है. दरअसल, कुछ दिनों पहले फाफामऊ श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के लिए एक परिवार से 22 हज़ार रुपये की मांग की गई थी. इस बात पर काफी बहस हुई थी, जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ था. इसके बाद प्रयागराज के डीएम भानु चंद गोस्वामी, एडीएम अशोक कनौजिया ने लोगों को हो रही परेशानी का संज्ञान लेते हुए फाफामऊ श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के लिए कुल 4000 रुपये का रेट तय करवा दिया।

फाफामऊ श्मशान घाट प्रयागराज पुलिस ने एनाउंस कर श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कराने वालों को चेतावनी भी दी थी कि तय रेट से ज्यादा कोई न ले, अगर किसी की शिकायत मिली तो उस पर एक्शन लिया जाएगा।

पुलिस और प्रशाशन की चेतावनी के बाद भी आपदा में अवसर तलाशने वाले मानने को तैयार नहीं है. ऐसे ही एक शख्स की गिरफ्तारी फाफामऊ से की गई है. पुलिस ने फाफामऊ के श्मशान घाट पर लकड़ी के ठेकेदार श्रीधर मिश्रा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि शव जलाने के लिए लकड़ी के ठेकेदार ने प्रशासन द्वारा तय किये गए 4 हज़ार रुपये से 2 हज़ार रुपये अधिक ले लिए, यानी कि कुल 6 हज़ार रुपये वसूले गए. जिसके बाद पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने लकड़ी के ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH