छत्तीसगढ़ , महुआ शराब में ना जाने क्या मिला कर पी गए , 08 लोगो की हो गई मौत , 05 लोगो का ईलाज जारी

बिलासपुर , 06-05-2021 11:49:24 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ , महुआ शराब में ना जाने क्या मिला कर पी गए , 08 लोगो की हो गई मौत , 05 लोगो का ईलाज जारी
बिलासपुर 06 मई 2021 - शराब का शौक कब लत में तब्दील हो जाए पता नहीं चलता। और किसी भी चीज की लत ठीक नहीं होती। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिला का है जहां कोरोना संक्रमण के बीच लगे लॉकडाउन के दौरान नशे की लत और अज्ञानता ने 8 युवकों की जान ले ली। बिलासपुर के सिरगिट्टी में महुआ शराब में होम्योपैथिक कफ सिरप मिलाकर पीने से 8 युवकों की मौत हो गई। इनमें से 4 युवकों की मौत कल सुबह हुई जबकि 4 अन्य ने बाद में दम तोड़ा। बस्ती के 5 और युवक इस समय CIMS में भर्ती हैं। खास बात यह है कि परिजन ने संक्रमित समझकर गांव में ही 4 शवों का अंतिम संस्कार भी कर दिया। घटना की जानकारी के बाद बिलासपुर में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं पुलिस इज़ मामले में मृतकों के परिजनों से पूछताछ में जुट गई है।

गांव के करीब 20-25 युवक इस तरह कर रहे थे नशा

सिरगिट्‌टी क्षेत्र के ग्राम कोरमी,धुरीपारा निवासी कमलेश धुरी (32), अक्षय धुरी (21), राजेश धुरी (21), समारू धुरी (25), खेमचंद धुरी (40 ) और कैलाश धुरी (50) सहित कई युवक पिछले कुछ दिन से नशे के लिए कफ सिरप पी रहे थे। इस दौरान युवकों ने महुआ शराब में नशा बढ़ाने के लिए होम्योपैथिक कफ सीरप मिला लिया। शराब पीने के बाद सभी अपने-अपने घर चले गए। रात में ही इनकी तबीयत बिगड़ गई। सभी को उल्टियां होने लगी। कफ सीरप पी रहे थे। मंगलवार शाम को भी इन लोगों ने होम्योपैथिक कफ सिरप की बोतलें लाईं थीं और अलग-अलग समूह में उससे ही नशा कर रहे थे। बताया जा रहा है कि गांव के करीब 20-25 युवक इस तरह से सिरप में पानी मिलाकर या महुआ-कच्ची शराब मिलाकर पी रहे थे। मंगलवार रात इन युवकों में से 8 को उल्टियां होनी शुरू हुई और बुधवार सुबह तक 4 युवकों ने दम तोड़ दिया। बुधवार और दूसरों युवकों की भी हालत खराब हो गई जिन्हें सिम्स और फिर अपोलो में दाखिल कराया गया। जहां बुधवार रात को सिम्स में दो युवकों की, अपोलो में एक युवक की और गांव में एक और युवक की मौत हो गई। 5 युवक अभी भी सिम्स में गंभीर हालत में दाखिल हैं।

देर रात दो युवकों ने दम तोड़ा, दोपहर में 2 अन्य की मौत

परिजनों ने पूछा तो युवकों ने शराब पीकर आने की बात बताई। इसके चलते उल्टियां होने पर परिजनों ने भी ध्यान नहीं दिया। इसी में देर रात कमलेश और राजेश की मौत हो गई। बुधवार सुबह युवकों के शव देख परिवार के लोगों को उनके कोरोना संक्रमण के चलते मौत होने की आशंका हुई। इस पर परिजनों ने गांव में ही दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया। उसी दोपहर में अक्षय और समारू ने भी दम तोड़ दिया और उनके परिजनों ने भी दाह संस्कार किया।

ग्रामीणों ने गांव में एक साथ 4 युवकों की मौत की सूचना पुलिस को दी

गांव में एक साथ चार युवकों की मौत की सूचना किसी ने सिरगिट्टी थाना पुलिस की दी। इस पर थाना प्रभारी देर रात टीम के साथ गांव पहुंच गए। वहां पूछताछ में युवकों के कफ सिरप पीने की जानकारी मिली। वहीं दो लोगों की तबीयत बिगड़ने की जानकारी भी गांव वालों ने दी। इस पर पुलिस ने गंभीर खेमचंद और कैलाश को CIMS में भर्ती कराया। कैलाश की हालत गंभीर होने के कारण उसे अपोलो अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बाद में 4 और युवकों की मौत हो गईं।

स्वास्थ्य विभाग ने लगाया कैंप

होम्योपैथिक सिरप ड्रोसेरा पीने से 8 लोगों की मौत का मामला सामने आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। इस देखते हुए आज सिरगिट्टी के कोरमी गांव में स्वास्थ्य विभाग कैंप लगाकर लोगों की स्वास्थ्य की जांच कर रहा है। मौके पर पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और आला अधिकारी गांव पहुंचे है।

कोरोना की दवा बताकर पी रहे थे युवक

गांव में पहुंची पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम को पूछताछ में यह भी जानकारी मिली है, कि पिछले कुछ दिनों से इस होम्योपैथिक सीरप को कोरोना की दवा बताकर युवक पी रहे थे। ग्रामीणों में भी यह चर्चा थी कि शराब और इस दवा से कोरोना का इलाज हो जाता है, इसलिए इसे पीने का जुनून हो गया था।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH