आखिर दुल्हन को ऐसी कौन सी खुशखबरी मिली कि शादी के मंडप को छोड़ कर भागी भागी पहुँची इस जगह

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
आखिर दुल्हन को ऐसी कौन सी खुशखबरी मिली कि शादी के मंडप को छोड़ कर भागी भागी पहुँची इस जगह
रामपुर 03 मई 2021 - मंडप में शादी की रस्में पूरी कर रही दुल्हन को जब यह पता चला कि वो पंचायत चुनाव में बीडीसी सदस्य के तौर पर जीत गई है तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. दुल्हन ने शादी की रस्म को बीच में ही रुकवा दिया और सीधे पहुंच गई मतगणना स्थल अपनी जीत का सर्टिफिकेट लेने।

यह मामला उत्तरप्रदेश के रामपुर के मिलक तहसील के गांव मोहम्मदपुर जदीद का है. जहां पर बारात यूपी के बरेली से आई हुई थी. शादी का मंडप सजा हुआ था और दुल्हन पूनम अपनी शादी की रस्में पूरी कर रही थी. उसी दौरान उसे यह पता चला कि पंचायत चुनाव में वो जीत गई है, तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा और शादी की रस्मों को बीच में ही रोककर सीधे पहुंच गई मतगणना स्थल।

मतगणना केंद्र पर लाल जोड़े में सोने के आभूषणों से सजी-धजी दुल्हन को देखकर हर कोई हैरान रह गया. लेकिन जब वहां पर लोगों को यह पता चला कि दुल्हन बीडीसी सदस्य के लिए चुनाव में खड़ी हुई थी और उसकी जीत हुई तब हर कोई उसकी किस्मत की दाद देने लगा।

पूनम ने पंचायत चुनाव में 601 मत हासिल किए उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी शंकुन्तला को 31 मतों से हराया. इस जीत के साथ ही पूनम की खुशी दोहरी हो गई है. बताया जा रहा है कि कुछ रस्में चल रही थी और कुछ पूरी हो चुकी थी. इस दौरान जैसे ही दुल्हन पूनम को अपनी जीत का पता चला वो सीधे मंडप से उठकर मतगणना स्थल पहुंची और अपना विजय प्रमाण पत्र लिया. वहीं इस जीत के बाद पूनम का कहना है कि एक तरफ शादी की खुशी और दूसरी तरफ में बीडीसी मेंबर के तौर पर चुना जाना. मैं यह पल कभी नहीं भूल सकती हूं. इससे बड़ी और क्या बात हो सकती है, पूनम ने बताया कि शादी की रस्में लगभग पूरी हो चुकी हैं. मैं अपनी जीत का प्रमाण पत्र लेने आई हूं. गांव में विवाह समारोह चल रहा है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH