छत्तीसगढ़ में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की लगातार कार्यवाही जारी , 270 लीटर संदिग्ध सेनिटाइजर जब्त , जाने कहाँ कँहा पड़ा छापा

रायपुर , 03-05-2021 7:50:58 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की लगातार कार्यवाही जारी , 270 लीटर संदिग्ध सेनिटाइजर जब्त , जाने कहाँ कँहा पड़ा छापा
रायपुर 03 मई 2021 - राजधानी रायपुर में कोरोना काल के दौरान रेमडेसिविर की कालाबाजारी थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं आपदा को अवसर बनाने वालों ने नकली सेनिटाइजर और नकली कोरोना जांच रिपोर्ट बनाने का धन्धा शुरू कर दिया है। 

खाद्य और औषधि प्रशासन लगातार काला बाजारियों और अवैध काम करने वालों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। अवैध रूप से नकली सेनिटाइजर बनाने का खुलासा करने के बाद ड्रग डिपार्टमेंट ने छापा मारा है। टीम अभी कार्रवाई कर रही है। 

मिली जानकारी के मुताबिक ड्रग डिपार्टमेंट ने शैलेंद्र नगर के एक घर में दबिश देकर कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि घर में ही अवैध रूप से नकली सेनिटाइजर बनाया जा रहा था। छापामार कार्रवाई के दौरान ड्रग डिपार्टमेंट की टीम ने भारी मात्रा में सेनिटाइजर बरामद किया है। विभाग ने आरोपी के ठिकाने से 270 लीटर सेनिटाइजर जब्त किया है। 

सेनिटाइजर को जांच के लिए लैब भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। खाद्य एवं औषधि प्रशासन के निरीक्षक नीरज साहू ने बताया कि शैलेंद्र नगर स्थित मकान नं ई-69 में निवासरत आरोपी नकली सेनिटाइजर बनाने का करता है। मुखबिर की सूचना पर अवैध फैक्ट्री संचालित स्थल पर छापामार कार्रवाई की गई। 

जिले सहित प्रदेश भर में अमानक सैनिटाइजर की सप्लाई को लेकर लगातार शिकायत के बीच औषधि विभाग ने राजधानी के तीन मेडिकल दुकानों में छापामार कार्रवाई की है। यहां से सैनिटाइजर समेत अन्य दवाओं के सैंपल लेकर लैब में जांच के लिए भेजे गए हैं। 

औषधि विभाग के अधिकारियों ने रजबंधा मैदान स्थित श्रीहरी डिस्ट्रीब्यूटर्स , अक्षय मेडिकोज , ओएस फार्मा डूमरतराई के अपेक्स मेडिकल में छापामार कार्रवाई कर सैनेटाइजर के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। कोरोना को लेकर बढ़े सैनिटाइजर की खपत को देखते हुए मेडिकल दुकानों में अमानक सैनिटाइजर बेचे जाने की शिकायत मिल रही थी। इसे लेकर औषधि विभाग के अधिकारियों में इन चार मेडिकल दुकानों में दबिश दी। 

अधिकारियों को अचानक देख मेडिकल संचालकों हड़बड़ा गए। सैनिटाइजर जांच के साथ ही अन्य दवाओं के भी सैंपल लिए गए हैं। विभाग शिकायत मिलने पर दवाओं के मूल्य से अधिक में बेचे जाने, अमानक दवा और दवाओं की कालाबाजारी को लेकर लगातार कार्रवाई कर रही है। 

डूमरतराई में ड्रग इंस्पेक्टर टेकचंद ने जबकि रजबंधा मैदान स्थित मेडिकल दुकानों में परमानंद वर्मा ने कार्रवाई की है। महामारी की दूसरी लहर ने पूरे देश में कोहराम मचा रखा है। इस दौरान कई जगहों पर नकली दवाओं के पकड़े जाने की खबरों ने लोगों के मन में और दहशत भर दी है। 

दरअसल, मुंहमांगे दाम देने के बाद भी लोगों को डर है कि उनके परिजनों की जान बचेगी या नहीं। उधर, कोरोना की दूसरी लहर को काबू करने के लिए रायपुर में नौ अप्रैल से लगाए गए लॉक डाउन को दो बार बढ़ाकर पांच मई तक कर दिया गया है। आशीष गोयल के अवैध सेनिटाइजर फैक्ट्री में दबिश देकर सेनिटाइजर केमिकल व अन्य सामान जब्त किया गया है। सेनिटाइजर को जांच के लिए भेजा है, रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी। -कमलकांत पाटनवार, सहायक नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन 

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH