छत्तीसगढ़ में कोरोना को मात देने नई पहल , ऑक्सीजन ऑन व्हील्स के जरिये घर पहुँचेगी तत्काल मदद , इस नंबर पर करे फोन

रायपुर , 03-05-2021 8:55:26 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में कोरोना को मात देने नई पहल , ऑक्सीजन ऑन व्हील्स के जरिये घर पहुँचेगी तत्काल मदद , इस नंबर पर करे फोन
रायपुर 03 मई 2021 - होम आइसोलेशन व कोरोना के संभावित मरीजों को ऑक्सीजन सहायता सुलभ कराने रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के उपयोगी कार्यक्रम "ऑक्सीजन ऑन व्हील्स" से मदद की जा रही है। 

डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ की टीम मरीजों के घर तक निशुल्क सेवा देने पहुंच रही है। इस सहायता के लिए मोबाइल नंबर- 85753 33339 या नियंत्रण कक्ष के दूरभाष क्रमांक 0771-4055574 पर संपर्क कर मरीज ऑक्सीजन संबंधी मदद प्राप्त कर रहे हैं। रायपुर स्मार्ट सिटी लि. ने निशुल्क सेवा के लिए डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ के साथ विशेष वाहन तैयार किया है। कंसंट्रेटर मशीन और ऑक्सीमीटर के साथ मरीज के घर तक पहुंच रहा है। 

इस सेवा के लिए मोबाइल नंबर 85753 33339 पर मरीज का नाम, उम्र, मोबाइल नंबर, पूरा पता और ऑक्सीजन के वर्तमान स्थिति की जानकारी व्हाट्सएप पर ली जाती है। ऐसे मरीज जिनमें ऑक्सीजन स्तर सामान्य से आंशिक कम है, उन्हें ऑक्सीजन सहायता उपलब्ध कराने डॉक्टर्स व नर्सिंग स्टाफ की टीम एक कॉल पर कंसंट्रेटर मशीन के साथ उनके घर के लिए रवाना होती है। मरीज की स्थिति सामान्य होने के बाद टीम कंसंट्रेटर मशीन वापस भी लाएगी। घर पहुंचकर डॉक्टर्स मरीज को कोरोना की स्थिति के अनुरूप नजदीकी अस्पताल में भर्ती होने, दवाई समय पर लेने व परिवार के अन्य सदस्यों को कोरोना के नियमों का पालन करने का परामर्श भी देते हैं। 

https://homeisolation.cgcovid19.in पर जाकर होम आइसोलेशन की प्रक्रिया पूरी करने में सहायता देते हैं। "ऑक्सीजन ऑन व्हील्स" की टीम ने अब तक 35 होम विजिट किया है। इनमें से डॉक्टर्स की टीम के परीक्षण के बाद 09 मरीजों को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन लगाई गई है। 

यह सेवा सुबह 10 बजे से रात्रि 10 बजे तक उपलब्ध है। मरीजों को यह भी अवगत कराया जा रहा है कि यह आकस्मिक सेवा है। कोरोना के उपचार और दवाओं के सेवन के लिए रायपुर जिला प्रशासन की ओर से होम आइसोलेशन के लिए नियुक्त चिकित्सक या अपने निजी चिकित्सक से नियमित संपर्क पर रहें।

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH