दो कमरे में चल रहा था 34 बेड का फर्जी अस्पताल , पुलिस ने मारा छापा तो हुआ चौकाने वाला खुलासा

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
दो कमरे में चल रहा था 34 बेड का फर्जी अस्पताल , पुलिस ने मारा छापा तो हुआ चौकाने वाला खुलासा
लखनऊ 29 अप्रैल 2021 - उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दो कमरों का फर्जी अस्पताल खोला गया. इस फर्जी हॉस्पिटल के नाम पर प्लांट से ऑक्सीजन सिलेंडर लिए जाते थे. इसके बाद इसे जरूरतमंद लोगों को महंगे रेट में बेचा जा रहा था।

इस बात की जानकारी जब पुलिस को हुई, तो यहां छापा मारा गया. पुलिस ने तीन लोगों को यहां से गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 12 ऑक्सीजन सिलेंडर बरामद किए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक सीतापुर के रहने वाले रिंकू सिंह , सौरभ सिंह और राहुल गिरी नामक तीन व्यक्तियों ने सीतापुर में 34 बेड का फर्जी अस्पताल खोल रखा था. दो कमरे वाले इस हॉस्पिटल के नाम पर ये लोग प्लांट से ऑक्सीजन सिलेंडर लेते थे।

पुलिस के मुताबिक इस हॉस्पिटल में न तो कोई मरीज था और न हीं कोई डॉक्टर. आरोपियों द्वारा डॉक्टर का फर्जी लेटर हेड तैयार किया गया था, जिस पर मुहर लगाकर ये लोग प्लांट पहुंचते थे. वहां बताया जाता था, कि मरीज को तत्काल ऑक्सीजन की आवश्यकता है.यहां से सिलेंडर मिलने के बाद ये उसकी कालाबाजारी करते थे।

पुलिस के अनुसार ऑक्सीजन सिलेंडर को ये लोग 30 से 40 हजार रुपये की कीमत में बेच रहे थे. इस मामले का जब खुलासा हुआ, तो पुलिस ने फर्जी हॉस्पिटल पर छापामारी की. इस दौरान पुलिस ने इन तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही हॉस्पिटल से 12 ऑक्सीजन सिलेंडर भी बराम​द किए हैं. तीनों आरोपियों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।

इस मामले में डीसीपी नॉर्थ जोन रईस अख्तर ने बताया कि आरोपियों ने लाइफ लाइन नाम से अस्पताल खोल रखा था. इन लोगों से दूसरे हॉस्पिटल के लेटर हेड चुराए थे. इनके पास से चेकबुक और पैसा भी बरामद किया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH