छत्तीसगढ़ के इन 25 जिलों में बढ़ाया गया लॉक डाउन की अवधी , देखे किस जिले में कब तक लगा रहेगा ताला
रायपुर , 26-04-2021 1:08:47 PM
रायपुर 26 अप्रैल 2021 - छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में लॉकडाउन लगाया गया था। जिसे अब आगे बढ़ाने के लिए आदेश आना शुरू हो गया है , अब तक 25 जिलों में लॉकडाउन आगे बढ़ाने का आदेश आ चुका है। बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण और मौत के आंकड़ों को देखते हुए छत्तीसगढ़ के 25 जिलों में लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है।
रविवार को इन 10 जिलों में बढ़ाया गया लॉकडाउन
25 अप्रैल को जिन 10 जिलों में लॉकडउन बढ़ाया गया है, उनमें जांजगीर-चांपा , बीजापुर , सुकमा , बिलासपुर , गरियाबंद , मुंगेली , नारायणपुर , कवर्धा , रायगढ़ और बस्तर शामिल है। मुंगेली में 06 मई सुबह 6:00 बजे तक लॉकडाउन बढ़ाया गया है। बिलासपुर में भी 06 मई सुबह 6:00 बजे तक लॉकडाउन बढ़ाया गया है। बस्तर में भी 06 मई सुबह 6:00 बजे तक लॉकडाउन बढ़ाया गया है। नारायणपुर में 05 मई सुबह 6:00 बजे तक लॉकडाउन बढ़ाया गया है। गरियाबंद में भी 05 मई सुबह 6:00 बजे तक लॉकडाउन बढ़ाया गया है कवर्धा जिले में भी 06 मई सुबह 6:00 बजे तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। रायगढ़ में भी लॉकडाउन 06 मई सुबह 6:00 बजे तक बढ़ाया गया है। जांजगीर-चाम्पा जिला अंतर्गत सम्पूर्ण क्षेत्र दिनांक 06-05-2021 प्रातः 06:00 बजे तक पूर्ववत् लॉकडाउन रहेगा। बीजापुर जिला अन्तर्गत सम्पूर्ण क्षेत्र दिनांक 05.05.2021 प्रातः 06.00 बजे तक पूर्ववत लॉकडाउन रहेगा। सुकमा जिला अंतर्गत सम्पूर्ण क्षेत्र दिनांक 06/05/2021 प्रातः 06.00 बजे तक पूर्ववत् लॉकडाउन रहेगा।
शनिवार को इन 15 जिलों के लिए आया था आदेश
रायपुर , बालोद , दुर्ग , रायगढ़ , जीपीएम और महासमुंद में भी लॉकडाउन 06 मई तक बढ़ाया गया है। इसके अलावा राजनांदगांव, धमतरी, कोरबा, बेमेतरा, जशपुर, सूरजपुर, सरगुजा, बलरामपुर, कांकेर और कोंडागांव में 05 मई तक लॉकडाउन बढ़ाया गया है।














