छत्तीसगढ़ , कोरोना मरीजो को लेकर परिजनों को हॉस्पिटल प्रबंधन से कोई परेशानी हो तो इस नम्बर पर करे शिकायत
रायपुर , 26-04-2021 8:03:30 AM
रायपुर 26 अप्रैल 2021 - कोरोना मरीजों को अगर चिकित्सालयों में इलाज के दौरान किस प्रकार अधिक राशि लेने, राशि वसूली के लिए डेड बॉडी नहीं देने, एंबुलेंस आदि के लिए अधिक राशि वसूलने जैसी शिकायतें आती है ,तो वे जिला कंट्रोल रूम में अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
रायपुर कलेक्टर डॉ एस भारतीदासन ने इस संबंध में रविवार को कोरोना के जिला कंट्रोल रूम में एक नया नंबर जुड़वाया है । इसका नंबर +91 86002 70023 है।














